Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Vikram Jain | Published:
Share
Railways runs four special trains summer vacation
Railways runs four special trains summer vacation

रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चार नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हालांकि, इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक किराया देना होगा।

भारतीय रेलवे अपने यात्री की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा को लेकर लगातार सेवाओं में बढ़ोतरी कर रहा है। अब गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाई है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। हालांकि, इन ट्रेनों में यात्रा के लिए यात्रियों को अधिक किराया देना होगा।

 the sootr
the sootr


रेलवे ने चलाई 4 स्पेशल ट्रेनें

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने चार नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाई जाएंगी, जिनमें मुंबई-वाराणसी, वडोदरा-मऊ, पोरबंदर-आसनसोल और बांद्रा-बढ़नी के मार्ग शामिल हैं। रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों की तुलना में ज्यादा किराया होगा, लेकिन गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इन ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं स्पेशन ट्रेनों की टाइमिंग और रूट.....

ये खबर भी पढ़ें...

जेल से छूटे रेपिस्ट ने फिर की दरिंदगी, पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में स्कूली छात्रा से किया रेप

मुंबई सेंट्रल-वाराणसी वीकली स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को रात 10:50 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह 8:40 बजे रतलाम पहुंचेगी। इस ट्रेन का आखिरी गंतव्य वाराणसी होगा, जो शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 जून तक चलेगी।
  • वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09184 प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से 2:30 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 27 जून तक उपलब्ध रहेगी। शनिवार शाम 5:45/5:55 बजे इस ट्रेन का रतलाम में आगमन होगा।

वड़ोदरा-मऊ स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 09195 वड़ोदरा-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल हर सोमवार को शाम 7 बजे वडोदरा से रवाना होगी। जो मंगलवार की रात 8.45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह प्रत्येक सोमवार की रात 10.35 बजे रतलाम पहुंचेगी और 10 मिनट का स्टॉपेज लेकर 10.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह स्पेशन ट्रेन 30 जून तक संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 09196 प्रत्येक मंगलवार रात 11.45 बजे मऊ से रवाना होगी। जो गुरुवार की दोपहर 12.45 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुवार की शाम 7.55 बजे रतलाम पहुंचेगी और 10 मिनट का स्टॉपेज लेकर 8.05 बजे प्रस्थान करेगी।

पोरबंदर-आसनसोल वीकली स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 09205 पोरबंदर-आसनसोल स्पेशन ट्रेन 10 और 17 अप्रैल को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन को सुबह 8 बजे पोरबंदर से रवाना होगी। जो शनिवार की शाम 6.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह रात 11.10 रतलाम पहुंचेगी। साथ ही उज्जैन में 1.20 बजे स्टॉपेज लेगी।
  • गाड़ी संख्या 09206 आसनसोल- पोरबंदर 12 और 19 अप्रैल को चलेगी। यह आसनसोल से शाम 5.45 बजे रवाना होगी और सोमवार की दोपहर 1.45 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रतलाम में रात 11.40 पहुंचेगी।
ये खबर भी पढ़ें...

NGO में डोनेशन दिलाने के नाम पर ठगों ने लगाया लाखों का चूना, पुलिस के हत्थे चढ़े 3 ठग

ज्यादा होगा ट्रेनों का किराया

इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक किराया लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अग्रिम आरक्षण कराने की सलाह दी है क्योंकि इन ट्रेनों में सीटें सीमित हैं। इसके साथ ही, यात्रियों से यह भी अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समयसारिणी की पुष्टि कर लें।

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ पश्चिम रेलवे ने गर्मी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

✅ मुंबई-वाराणसी, वड़ोदरा-मऊ, पोरबंदर-आसनसोल और बांद्रा-बढ़नी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

✅ इन ट्रेनों में यात्रा के लिए यात्रियों को सामान्य ट्रेनों से अधिक किराया देना होगा।

✅ सीटें सीमित होने के कारण यात्रियों को अग्रिम आरक्षण कराने की सलाह दी गई है।

✅ रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समयसारिणी की पुष्टि करने का आग्रह किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल

इंदौर में 15 हजार रुपए के लिए युवक का अपहरण, पांच हजार ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए

रतलाम न्यूज | Ratlam News | उज्जैन न्यूज | रेलवे न्यूज | समर वेकेशन | मध्य प्रदेश

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय रेलवे
  • स्पेशल ट्रेन
  • Summer Special Train
  • MP Summer Special Trains
  • समर वेकेशन
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन