हजारों यात्रियों के लिए बड़ा झटका, एमपी से राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसें बंद, जानें वजह

Amresh Kushwaha | Nov 02, 2025, 09:19 IST
Share
rajasthan-sleeper-bus-strike-madhya-pradesh-travelers-affected
rajasthan-sleeper-bus-strike-madhya-pradesh-travelers-affected

मध्‍य प्रदेश से राजस्थान के लिए चलने वाली स्लीपर बसें अचानक बंद हो गई हैं। ऐसे में हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, रेलवे का टिक्का मिलना मुश्किल हो गया है। जानिए पूरा मामला...

राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। करीब 7 हजार स्लीपर बसें एक साथ खड़ी कर दी गई हैं। इससे भोपाल और इंदौर से जयपुर, बीकानेर, उदयपुर जैसी प्रमुख जगहों के लिए चलने वाली बसें पूरी तरह बंद हैं। बीते चार दिन से ISBT भोपाल में 20 से ज्यादा AC और डीलक्स बसें एक ही जगह अटकी पड़ी हैं।

बस स्टैंड पर उलझन में यात्री

तीन दिन पहले से ऑनलाइन बुकिंग बंद है, लेकिन कई यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। जैसे, बीकानेर मजदूरी के लिए निकले यात्री भरतलाल को जब पता चला कि कोई बस नहीं चल रही, तो उन्होंने लालघाटी और फिर ISBT तक चक्कर लगाए, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
भरतलाल ने कहा, जोधपुर छोड़ने के लिए प्राइवेट टैक्सी वाले 2200 रुपए प्रति व्यक्ति मांग रहे हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं, अब घर लौटना पड़ेगा। ऐसे हजारों यात्री हैं जो या तो ज्यादा किराया देकर यात्रा कर रहे हैं या फिर सफर ही टाल दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में निजी बसों का चक्का जाम, हजारों रोजगार के साथ ही विवाह व टूरिस्ट इंडस्ट्री भी हुई प्रभावित

बसें बंद, ट्रेनों में बढ़ी धक्कामुक्की

बसों के पहिए थमते ही यात्रियों का सहारा केवल भारतीय रेल बचा है, लेकिन वहां भी हालात खराब हैं। 4 और 5 नवंबर तक जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर जाने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। स्लीपर ही नहीं, AC कोच तक में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

ड्राइवर-कंडक्टर भी लाचार

हड़ताल से सिर्फ यात्री ही नहीं, स्लीपर बस स्टाफ भी फंसा है। भोपाल से जयपुर की बस चलाने वाले दिलीप बिराला ने बताया कि उनकी दोनों बसें तीन दिन से वहीं खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हम बस में ही खाना बना रहे हैं, वहीं सो रहे हैं। यदि निकलें और RTO ने पकड़ लिया, तो आधी रात को कहां जाएंगे?

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें

कार्रवाई के विरोध में बस ऑपरेटरों की हड़ताल

जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए हादसों के बाद राजस्थान परिवहन विभाग ने स्लीपर बसों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बसों की बॉडी, इमरजेंसी गेट, फायर सिस्टम समेत कई पहलुओं पर भारी चालान और सीजिंग की गई है।

इसी के विरोध में अखिल राजस्थान कांट्रेक्ट कैरिज बस एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। एक बस मालिक बुद्धा राम ने कहा, रोजाना 50 हजार से एक लाख रुपए तक के चालान काटे जा रहे हैं। एक बस ऑपरेटर को 30 हजार रुपए रोज का घाटा हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: अब बच्चे सुरक्षित पहुंचेंगे घर, जर्जर-पुरानी की जगह चलेंगी नई स्कूल बसें

सरकार से ऑपरेटर कर रहे राहत की मांग

ऑपरेटरों की मांग है कि उन्हें सुधार के लिए 6 महीने का समय दिया जाए। साथ ही, सीज की गई वर्कशॉप्स को फिर से शुरू किया जाए। ऑपरेटरों का कहना है कि वे नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन सुधार के लिए उन्हें संसाधन और समय चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...बड़वानी में बड़ा हादसा, नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल

किराया वसूली का चल रहा खेल

हड़ताल के बीच कुछ ऑपरेटर मनमाने किराए वसूल रहे हैं। जो बसें चोरी-छिपे चल रही हैं, वे तीन से चार गुना किराया ले रही हैं। हालांकि पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जैसे रूट पर बसें सामान्य चल रही हैं और वहां ज्यादा सख्ती नहीं है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • राजस्थान परिवहन विभाग
  • स्लीपर बस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा