MP में अतुल सुभाष जैसा केस, इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर शख्स ने दी जान
Siddhi Tamrakar | Jan 14, 2025, 16:36 IST
राजगढ़ सुसाइड केस
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से बैंगलुरु के अतुल सुभाष केस जैसा सुसाइड सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी होकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी होकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया था। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। वहीं वीडियो मंगलवार को सामने आया है।
जीरापुर के झाड़मऊ के रहने वाले बालमुकुंद वर्मा ने वीडियो में कहा- "मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी पत्नी ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। मेरी जमीन, प्लॉट और मेरी जायदाद बिकवा दी। अब वो मुझे छोड़ कर दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही है।"
वीडियो में बालमुकुंद ने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताते हुए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो अपलोड करने के तुरंत बाद वो ट्रेन के सामने कूद गया था और जिला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर युवक के परिवार वालों ने बताया कि पत्नी के बरताव से वह काफी समय से परेशान था।
ट्रेन से टक्कर होने के बाद वह नदी पुल पर बने ट्रॉली गार्ड में गिर गया था। वहीं, उसने मदद के लिए आवाज लगाने की जगह लगातार वीडियो शूट किया और अपने स्टेटस पर वीडियो अपलोड किया। जब पुलिस पहुंची तब बालमुकुंद नीचे गिरा हुआ था और पूरी तरह भीगा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रेन से टकराने के बाद भी जान बच गई थी, तो वह सुसाइड करने के लिए नदी में कूद गया होगा। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.
एक ऐसा ही सुसाइड का मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सामने आया था। जहां, यूपी के रहने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस घटना के चर्चा में आने के बाद से ही पुरुषों पर हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठने लगी है। वहीं कई इस तरह के ही केस सामने आने लगे हैं।
पत्नी की वजह से परेशान था युवक
वीडियो में बालमुकुंद ने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताते हुए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो अपलोड करने के तुरंत बाद वो ट्रेन के सामने कूद गया था और जिला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर युवक के परिवार वालों ने बताया कि पत्नी के बरताव से वह काफी समय से परेशान था।
पहले बनाया वीडियो, फिर ट्रेन के सामने कूदा
जानकारी के अनुसार बालमुकुंद प्राइवेट स्कूल बस में हेल्पर का काम करता था। बालमुकुंद और उसकी पत्नी साथ में पचोर में रहते थे। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी किसी सुरेश नाम के व्यक्ति के साथ लसुडिया जाकर रहने लगी थी। बालमुकुंद ने उसे मनाया भी लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। इसके बाद से ही बालमुकुंद मानसिक तनाव में रहने लगा था। रविवार शाम को वह अपने घर से बाइक से नेवज नदी के पुल पर गया। यहां उसने बाइक खड़ी कर वीडियो बना लिया। इसी दौरान सामने से आ रही इंदौर-कोटा ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रेन के पायलट ने पचोर स्टेशन को हादसे की जानकारी दी।
ट्रेन से टकराने के बाद भी बनाता रहा वीडियो
अतुल सुभाष केस के बाद कई मामले आए सामने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari