श्याम टेलर जहां जा रहे, वहीं क्यों खड़े हो रहे विवाद? राजगढ़ मंच हादसे ने बढ़ाए सवाल
Ramanand Tiwari | Published:
श्याम टेलर जहां जा रहे, वहीं क्यों खड़े हो रहे विवाद
राजगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। मंच अचानक गिर गया। कई कार्यकर्ता नीचे गिरकर घायल हो गए। श्याम टेलर भी मंच पर मौजूद थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजगढ़ में श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में हादसा हुआ।
- मंच अचानक गिरा, कई कार्यकर्ता नीचे गिरे।
- श्याम टेलर और अन्य पदाधिकारी बाल-बाल बचे।
- घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
- राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
श्याम टेलर एक बार फिर सुर्खियों में
राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
मुरैना में बैंक परिसर का गेट खुलवाकर टॉयलेट इस्तेमाल कराने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि राजगढ़ में स्वागत मंच गिरने की घटना सामने आ गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यह सिर्फ संयोग है या फिर Shyam Tailor के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से कुछ लोग असहज हैं?
राजनीतिक प्रभाव से कुछ लोग असहज हैं?
लगातार घटनाओं के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यकर्ताओं के बीच सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के कारणों की आधिकारिक जांच का इंतजार है।
पहली बार राजगढ़ पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष
बाल-बाल बचे श्याम टेलर
लगातार दूसरी बार चर्चा के केंद्र में टेलर
विपक्ष और सोशल मीडिया पर उस मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई थी। अब राजगढ़ का मंच हादसा सामने आने के बाद फिर से श्याम टेलर का नाम सुर्खियों में है।
क्या यह सिर्फ एक हादसा है?
राजनीतिक उभार बना चर्चा का विषय
ऐसे में राजनीतिक जानकार मानते हैं कि युवा नेतृत्व के रूप में उनका उभार कई लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी वजह से उनके आसपास होने वाली घटनाएं भी तेजी से चर्चा का विषय बन रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर
अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में मंच गिरने की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है। पहले मुरैना का टॉयलेट विवाद और अब राजगढ़ का मंच हादसा... क्या यह महज संयोग है, व्यवस्थाओं की चूक है या फिर श्याम टेलर के बढ़ते राजनीतिक कद से जुड़ी कोई अंदरूनी बेचैनी? इसका जवाब फिलहाल जांच और तथ्यों के सामने आने के बाद ही मिलेगा।
ये भी पढ़ें...
BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर की नगराध्यक्ष मिश्रा, विधायक गौड़ ने की शिकायत, इंदौर दौरा निरस्त
श्याम टेलर जहां जा रहे, वहीं क्यों खड़े हो रहे विवाद? राजगढ़ मंच हादसे ने बढ़ाए सवाल
मध्य प्रदेश की अफसर ओजस्वी टेंभरे ने सिंगापुर में बढ़ाया भारत का मान
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha