करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी के आरोपी भूमाफिया चंपू अजमेरा ने खरीदी लग्जरी वैन, दिल्ली भेज उसमें पलंग, टीवी लगवाए
Sanjay Gupta | May 21, 2025, 12:17 IST
rakesh-ajmera-luxury-van-delhi-land-fraud-case
भूमाफिया चंपू अजमेरा ने लग्जरी वैन खरीदी है, जबकि वह जमीन धोखाधड़ी के कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है। उसने दिल्ली में वैन को मॉडीफाई कराया है।
सुप्रीम कोर्ट से करीब साढ़े तीन साल से जमानत पर चल रहे भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा से पीड़ित कई लोग अभी भी प्लाट और राशि वापस पाने के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वहीं भूमाफिया इन सभी चिंताओं से मुक्त लग्जरी लाइफ जी रहा है। कुछ समय पहले उसने एबी रोड शोरूम से एक लग्जरी प्राइवेट यूज की 13 सीटर बस खरीदी। इसके बाद दिल्ली भेजकर इसे छोटी वैनिटी वैन की तरह तब्दील कर दिया।
खबर यह भी...भूमाफिया अरूण डागरिया, चंपू, सुराणा, जैन पर कोर्ट आदेश से FIR, टीआई और डीसीपी ने दबाई थी
यह वाहन रितेश यानी चंपू अजमेरा के नाम पर ही है और इसके लिए एसबीआई से लोन भी लिया है। यह वैन 30 पालीवाल नगर के एड्रेस पर रजिस्टर्ड है। यह वैन दिन में चंपू के भाई के प्लाट पर खड़ी होती है, यहीं पास में उसका ऑफिस भी है और शाम को इस वैन से घूमने निकलता है।
खबर यह भी...भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए
चंपू तीन कॉलोनियों सेटेलाइट, कालिंदी और फिनिक्स में उलझा हुआ है। इस पर कई केस दर्ज हैं। इसमें वह फरार हुआ, फिर गिरफ्तार हुआ और इसके बाद जमानत के केस चले। नवंबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने चंपू व अन्य आरोपियों के इस शर्त पर जमानत दी कि वह प्लाटधारकों का निराकरण करेगा, उन्हें प्लाट या राशि देकर सेटलमेंट करेगा। लेकिन इसके बाद भी कई पीड़ित अभी चक्कर ही काट रहे हैं। जिला प्रशासन लिखकर हाईकोर्ट में दे चुका है कि भूमाफियों ने प्लाट धारकों को लेकर सहयोग नहीं किया और जमानत रद्द की जाना चाहिए, यह केस अभी हाईकोर्ट इंदौर में चल रहा है।
इंदौर भूमाफिया चंपू अजमेरा | मध्यप्रदेश भूमाफिया चंपू अजमेरा | MP News | Indore News
इतने में खरीदी वैन, फिर यह किया
चंपू अजमेरा द्वारा बेताला शोरूम एबी रोड इंदौर से खरीदी गई यह बस अरबानिया मॉडल की ओमनी की है। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए है। यह भले ही 13 सीटर प्राइवेट यूज की बस है लेकिन चंपू यहीं नहीं रूका। सूत्रों के अनुसार उसने दिल्ली में भेजकर इसे मॉडीफाई कराया। इसे फिल्म स्टार की तरह छोटी लग्जरी वैनिटी वैन में तब्दील कराया। इसके लिए इसमें पलंग, टीवी व अन्य सभी सुविधाएं लगवाई। इस पर भी लाखों रुपए का खर्चा कर इसे लग्जरी वाहन के रूप में तब्दील कर लिया।
चंपू के नाम पर ही वाहन, लोन लिया
खबर यह भी...भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए
तीन कॉलोनियों की धोखाधड़ी में फंसा है चंपू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर भूमाफिया चंपू अजमेरा | मध्यप्रदेश भूमाफिया चंपू अजमेरा | MP News | Indore News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman