Rang Panchami : रंगपंचमी की गेर देखने के लिए 37 हजार रुपए में बुक हुए टिकट

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 18, 2025, 15:04 IST
Share
The sootr
The sootr

रंगपंचमी के दिन इंदौर में भव्य व रंगारंग गेर निकलने वाली है। इस पारंपरिक गेर को देखने के लिए एनआरआई सहित कई विदेशी मेहमान भी इंदौर पहुंच गए हैं। गेर में लाखों लीटर पानी और 50 हजार किलो गुलाल व रंग उड़ने वाला है।

इंदौर। रंगपंचमी के दिन इंदौर में भव्य व रंगारंग गेर निकलने वाली है। इस पारंपरिक गेर को देखने के लिए एनआरआई सहित कई विदेशी मेहमान भी इंदौर पहुंच गए हैं। गेर में लाखों लीटर पानी और 50 हजार किलो गुलाल व रंग उड़ने वाला है। इसके लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां तो कर ही ली हैं, बल्कि गेर देखने वालों की अपनी अलग ही तैयारियां हैं। इंदौरियंस के अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए गेर देखने के लिए विशेष रूप से छतों को तैयार किया गया है।

राजवाड़ा से लेकर गोराकुंड और खजूरी पूरे मार्ग पर गेर देखने वाले दर्शकों के लिए कुछ छतों पर टेंट भी लगाए जा रहे हैं, तो वहीं विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों के लिए भीड़ से बचने के लिए प्लास्टिक की शीट से कवर करते हुए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। गेर देखने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होने वाले हैं।

ये खबरें भी पढ़े : Rang Panchami : रंगपंचमी की गेर में वाहनों की नो एंट्री, मुख्य 10 मार्गों पर यातायात डायवर्ट

ये हैं वे 10 छतें:

  1. शेखावत मार्केट
  2. पृथ्वीलोक भोजनालय
  3. पृथ्वीलोक एडजसेंट बिल्डिंग
  4. 25 नरसिंह बाजार
  5. 63 सीतलामाता बाजार
  6. 14 नरसिंह बाजार
  7. 50 सीतलामाता बाजार
  8. बालाजी टॉवर
  9. प्रभात किरण, राजवाड़ा
  10. 32 खजूरी बाजार
ये खबरें भी पढ़े : Rang Panchami : रंगपंचमी की गेर में वाहनों की नो एंट्री, मुख्य 10 मार्गों पर यातायात डायवर्ट

10 छतों पर निगरानी के लिए 50 वालंटियर्स की ड्यूटी

स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि बुक माय शो पर सभी टिकट बुक हो चुके हैं। इसमें प्रति व्यक्ति 100 रुपए का टिकट रखा गया था। लोगों के लिए यहां पर हमने फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था से लेकर पानी और बैठने की सुविधा भी रखी है। इसके अलावा, इन सभी 10 छतों पर निगरानी के लिए 50 वालंटियर्स भी रहेंगे। साथ ही, ये सभी वालंटियर्स छतों की बुकिंग कराने वालों को छतों तक लाने का काम भी करेंगे। सिंह ने बताया कि इन 10 छतों पर कुल 370 लोगों की ही जगह थी और यह पूरी बुकिंग हो चुकी है।

ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025 : राधा-कृष्ण के प्रेम रंगों से सजी बरसाने की होली, एक अनोखी परंपरा

गेर देखने के लिए छतों की कराई बुकिंग

रंगपंचमी की गेर देखने के लिए लोग छतों पर बुकिंग कराने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन ने बुक माय शो पर टिकट बुक करने की व्यवस्था भी की थी। इसमें प्रति व्यक्ति के लिए 100 रुपए का टिकट रखा गया था। इंदौर के हजारों लोगों ने इसमें टिकट बुक किए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गेर मार्ग की करीब 10-12 छतों को 400 से ज्यादा लोगों ने गेर देखने के लिए बुक कराया है।

ट्रांसपेरेंट पन्नियों से कवर रहेगा गेर देखने का मंच

खजूरी बाजार व्यापारिक संघ के अध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए गेर देखने की अलग से व्यवस्था की जाती है। इस साल भी हमने खजूरी बाजार में मंच लगाया है और ट्रांसपेरेंट पन्नियों से मंच को कवर किया है, ताकि वे बिना किसी डर के गेर देख सकें। सुधीर सेठी ने बताया कि खजूरी बाजार में लगाए जाने वाले मंच पर 100 से भी ज्यादा लोग बैठकर गेर देख सकते हैं और यह पूरी तरह निशुल्क रहता है। सभी के लिए अल्पाहार और पानी की व्यवस्था भी की गई है।

ये खबरें भी पढ़े : Holi : यूके तक जाते हैं इंदौर की फैक्ट्रियों में बनने वाले रंग-गुलाल, पूरी तरह हाइजीनिक

पूरे गेर मार्ग पर करीब 60 छतों से लोग देखेंगे गेर

सुभाष चौक हनुमान मंदिर के मुकेश पंडित ने बताया कि पूरे गेर मार्ग पर करीब 50-60 ऐसी छतें हैं, जहां से लोग गेर देख सकेंगे। इनका कोई किराया नहीं होता है, बल्कि लोग खुशी-खुशी इन छतों पर चाय और नाश्ते की भी व्यवस्था करते हैं। मुकेश जी ने बताया कि गेर देखने के लिए 15 दिन पहले ही मेहमान आ जाते हैं, जिनमें कई एनआरआई भी होते हैं। मल्हारगंज क्षेत्र गेर का मुख्य केंद्र है।

ये खबरें भी पढ़े : 🔴Holi With Chief Minister | CM मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में मनाई होली | Live

सफाई मित्र भी रहेंगे चौकन्ने

स्वच्छता में लगातार 7 बार नंबर वन आने वाले इंदौर शहर को 8वीं बार भी स्वच्छता में नंबर वन लाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके साथ ही, गेर की समाप्ति के तुरंत बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई की व्यवस्था को देखते हुए 500 से ज्यादा सफाई मित्रों को चौकन्ना रहने का आदेश दिया गया है।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • Rangpanchami in Indore
  • holi
  • Indore Rangpanchami
  • Indore Rangpanchami's ger
  • Rangpanchami at Rajwada
  • indore news hindi
  • Rangpanchami
  • indore news mp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग