इंदौर नगर निगम के IT विभाग में चूहों और गिलहरियों ने लगाई आग, जांच रिपोर्ट में खुलासा
Vishwanath Singh | Jul 01, 2025, 16:45 IST
Indore Municipal
आईटी विभाग में लगी आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा जलकर नष्ट हो गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक जांच समिति बनाई गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट इंदौर निगम प्रशासन को सौंपी।
MP NEWS: मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के आईटी विभाग में 28 मई को लगी आग को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विभागीय जांच में आग की वजह किसी तकनीकी खराबी या लापरवाही को नहीं, बल्कि चूहों और गिलहरियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जानवरों ने इलेक्ट्रिक वायरिंग को कुतर दिया था, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई।
![f24b92e3-fb1]()
आईटी विभाग में लगी इस आग के चलते कई जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण डेटा जलकर राख हो गए थे। मामला संवेदनशील होने के चलते एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसने हाल ही में अपनी रिपोर्ट निगम प्रशासन को सौंपी। जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि आग लगने का कारण जानवरों द्वारा बिजली की वायरिंग को काटना रहा। विभाग में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम में IAS अपर आयुक्त की फर्जी साइन से लाखों का वसूली नोटिस
इस निष्कर्ष के बाद विपक्ष ने नगर निगम की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या अब जानवरों को बहाना बनाकर प्रशासन अपनी लापरवाही से बचना चाहता है? कांग्रेस नेताओं ने इस रिपोर्ट को नकारते हुए कहा कि यदि आईटी विभाग जैसी अति-संवेदनशील जगह की सुरक्षा इतनी कमजोर है कि वहां चूहे और गिलहरियां घुस जाएं, तो आम जनता का डेटा कितना सुरक्षित है?
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए जोनल अधिकारी, स्टे लाए अधिकारियों पर असमंजस जारी
नगर निगम के आईटी विभाग प्रभारी और एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने कहा कि रिपोर्ट में सामने आए तथ्य अधिकारियों की जांच के निष्कर्ष हैं। विभाग ने जो जानकारी दी, वही रिपोर्ट का हिस्सा बनी है। यह सफाई नहीं, बल्कि तकनीकी आंकलन है।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर EOW का छापा, ऑफिस सील
विपक्ष ने इस पूरे प्रकरण में नगर निगम की भूमिका पर संदेह जताते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की रिपोर्ट से यह सवाल जरूर उठता है कि कहीं इस आग के पीछे किसी दस्तावेज को खत्म करने की साजिश तो नहीं थी?
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल बर्खास्त, EOW की छापेमारी में सामने आया था घोटाला
नगर निगम की रिपोर्ट में चूहों और गिलहरियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं, शहरवासियों और राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि आईटी विभाग जैसी जगह पर ऐसी सेंधमारी के बाद नगर निगम की साइबर सुरक्षा और भौतिक संरचना की स्थिति क्या होगी?
इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस रिपोर्ट पर क्या कदम उठाता है और क्या चूहों की इस ‘साजिश’ का कोई और पहलू सामने आता है या नहीं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
f24b92e3-fb1
जानवरों की करतूत से शॉर्ट सर्किट का दावा
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम में IAS अपर आयुक्त की फर्जी साइन से लाखों का वसूली नोटिस
विपक्ष ने ननि की सफाई पर उठाए सवाल
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए जोनल अधिकारी, स्टे लाए अधिकारियों पर असमंजस जारी
‘यह सिर्फ एक विभागीय रिपोर्ट का निष्कर्ष’
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर EOW का छापा, ऑफिस सील
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल बर्खास्त, EOW की छापेमारी में सामने आया था घोटाला
आईटी विभाग में चूहों की एंट्री कैसे?
इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस रिपोर्ट पर क्या कदम उठाता है और क्या चूहों की इस ‘साजिश’ का कोई और पहलू सामने आता है या नहीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari