राशन कार्ड धारकों के कट जाएंगे नाम, 30 अप्रैल से पहले कर ले ये काम

thesootr Desk | Apr 28, 2025, 18:57 IST
Share
Ration card
Ration card

राशन कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त राशन केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है । ईकेवाईसी प्रक्रिया के बाद पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को ही मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त होगी ।

मध्य प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए शासन द्वारा 9 अप्रैल से ई-केवाईसी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। गौरतलब बात यह है की यदि 30 अप्रैल से पहले राशन कार्ड पर राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी ई-केवाईसी नही करा पाते। उन्हे 1 मई के बाद राशन प्राप्त करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के लिए बता दे की हितग्राहियों की सुविधा हेतु प्रशासन ने “मेरा ई-केवाईसी” नामक मोबाइल एप भी लांच किया है। इस एप के माध्यम से कोई भी लाभार्थी घर बैठे अपने और अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी कर सकता है। उसके लिए राशन कार्ड धारक के आधार नंबर और ओटीपी की जरूरत होगी । साथ ही प्रशासन द्वारा हितग्राहियों की सुविधा के लिए वार्ड स्तर पर ई-केवाईसी शिविर का आयोजन गांव और वार्ड स्तर पर किया जा रहा है । इन शिविरों में पीओएस मशीन की सहायता से लाभार्थियों का अंगूठा लगाकर E-KYC की जा रही है।

यह भी पढ़ें... एमपी में सात साल बाद भी नल-जल योजना अधूरी, 190 गांवों में गहराया जल संकट

एप आ रही है समस्या तो पहुंचे नजदीकी राशन दुकान

अगर किसी कारण से मोबाइल एप के जरिए ई-केवाईसी में समस्या हो रही है तो परेशान होने की जरूरत नही है इसके लिए आप अपनी नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर भी E-KYC करा सकते है।

यह भी पढ़ें... मध्यप्रदेश के जीवाजी क्लब ग्वालियर के नए चेयरमैन होंगे IPS अधिकारी राजा बाबू सिंह

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए प्रशासन की घर पहुंच सेवा

वहीं ई-केवाईसी हेतु उम्रदराज तथा दिव्यांग जनो को घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन के निर्देशन पर अधिकारियों की टीम अब आपके घर पहुंचकर भी E-KYC सुविधा उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें... एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे

ई-केवाईसी क्यों जरूरी …

दरअसल राशन कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त राशन केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है। लेकिन ऐसे कई मामलों देखने में आता है की अपात्र लोग भी शासन की योजनाओं का फायदा ले रहे है लिहाजा पात्र हितग्राही सुविधाओं से वंचित रह जाता है। ईकेवाईसी प्रक्रिया के बाद पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को ही मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें... एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें

Tags:
  • KYC
  • राशन दुकान
  • e-KYC
  • मुफ्त राशन
  • राशन कार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि