28 दिन डिजिटल अरेस्ट रहे एमपी के रिटायर्ड प्रोफेसर, 1.34 करोड़ ठगे

Aman Vaishnav | Dec 31, 2025, 11:19 IST
Share
ratlam digita arrest
ratlam digita arrest

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी पत्नी को अपराधियों ने 28 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा। इस दौरान डरा-धमकाकर उनसे कुल 1.34 करोड़ रुपए की वसूल ली गई। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • रिटायर्ड प्रोफेसर को 28 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया।
  • ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर डराया।
  • पीड़ित से कुल 1 करोड़ 34 लाख रुपए वसूले गए।
  • एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 11 आरोपी गिरफ्तार हुए।
  • ठगी का पैसा क्रिप्टोकरेंसी के जरिए कंबोडिया भेजा गया।

आमीन हुसैन @ रतलाम

Ratlam: रतलाम के दीनदयाल नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी पत्नी डिजिटल अरेस्ट (साइबर अपराध) का शिकार बने। ठगों ने उन्हें उनके ही घर में कैद कर दिया। ठगों ने पूरे 28 दिनों तक उन्हें मानसिक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान दंपती बहुत डरे और सहमे हुए थे। उनसे 1.34 करोड़ रुपए की रकम ठगी गई।

9ecc3248-bc0
9ecc3248-bc0


मुंबई पुलिस बनकर डराया

ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। प्रोफेसर को कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। कहा कि आपके खाते से करोड़ों का अवैध लेनदेन हुआ। उन्होंने फर्जी कोर्ट का सेटअप भी वीडियो कॉल पर दिखाया। प्रोफेसर को लगा कि वे सच में फंस गए हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन्हें चुप करा दिया। इस तरह उनसे डरा-धमकाकर वसूली शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़िए...डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख की साइबर ठगी, आरोपी को यूपी से दबोचा

16adaf16-629
16adaf16-629


कनाडा में रह रहे बेटे की जान का डर

ठगों ने प्रोफेसर की सबसे बड़ी कमजोरी का फायदा उठाया। उनका बेटा फिलहाल कनाडा में रहकर पढ़ाई कर रहा है। ठगों ने धमकी दी कि बेटे पर केस करेंगे। यहां तक कि उसे गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उसे कभी भारत नहीं आने देंगे। इस डर से प्रोफेसर और उनकी पत्नी टूट गए। उन्होंने आपस में बात करना भी बंद कर दिया था। वे घर से बाहर जाने पर भी ठगों को बताते थे।

ये खबर भी पढ़िए...IPS अधिकारियों को फेल होने का डर? सिर्फ 6 साइबर कमांडो के हवाले साइबर क्राइम

ऐसे खाली हुआ प्रोफेसर का बैंक खाता

ठगों ने सिग्नल ऐप पर वीडियो कॉल करने को कहा। वे दिन में कई बार निगरानी रखते थे। डरे हुए दंपति ने गोल्ड लोन तक ले लिया। उन्होंने 10 अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए। ठगों ने कुल 1 करोड़ 34 लाख रुपए लिए। वे प्रोफेसर का मकान तक बिकवाने की तैयारी में थे। 13 दिसंबर को जब बेटा घर लौटा तब सच खुला। बेटे ने हौसला दिया, तब जाकर दोनों को पुलिस में रिपोर्ट करने की हिम्मत आई।

ये खबर भी पढ़िए..छत्तीसगढ़ में आटीओ का डर दिखाकर साइबर ठगी, जनता को बचाने परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

6aee1ed3-e87
6aee1ed3-e87


SIT टीम का एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार

मामला मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने 18 सदस्यों की एक विशेष SIT टीम बनाई। पुलिस ने डिजिटल सबूतों और बैंक खातों की जांच की। इस गैंग के लोग कई राज्यों में फैले हुए है। पुलिस ने अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए।

ये गिरफ्तारियां जबलपुर, बिहार, गुजरात और यूपी से हुईं। आरोपियों में एक नाबालिग और एनजीओ संचालक भी शामिल है। पुलिस अब भी मेन आरोपी को ढूंढ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...साइबर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा, कियोस्क संचालक सहित 7 गिरफ्तार, ऐसे विदेश भेजी करोड़ों की रकम

63b6b1b4-cd6
63b6b1b4-cd6


कंबोडिया और पाकिस्तान से जुड़े तार

जांच में बहुत चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ठगी गई रकम पहले कई भारतीय खातों में गई। वहां से इस पैसे से क्रिप्टोकरेंसी खरीदी गई। पुलिस को इसमें कश्मीर और पाकिस्तान के भी लिंक मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल 11 लाख रुपए बैंक में लॉक दिए हैं। बाकी पैसों की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।

लिस्टजानकारी
कुल ठगी की राशि1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए
डिजिटल अरेस्ट की अवधि28 दिन
गिरफ्तार आरोपियों की संख्या11 (मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, यूपी से)
मेन लोकेशनरतलाम, मध्य प्रदेश
पैसा कहां भेजा गयाकंबोडिया
फ्रीज की गई राशि11 लाख रुपए




Tags:
  • पाकिस्तान
  • साइबर अपराध
  • साइबर ठगी
  • साइबर
  • पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
  • डिजिटल अरेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच