रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स ने की 86.74 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

Sanjay Gupta | Published:
Share
ratlam-khandej-jewellers-fraud
Photograph: (THESOOTR)

रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स ने राजकोट की आभूषण कंपनी के साथ 86.74 लाख की धोखाधड़ी की। आरोप है कि सोने और चांदी के आभूषण भेजने के बाद कंपनी को राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

INDORE. राजकोट गुजरात की आभूषण कंपनी के साथ रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स (सीकेजे) द्वारा 86.74 लाख का धोखाधड़ी की गई। इस मामले में फरियादी के आवेदन पर इंदौर के एरोड्रम थाने में 5 जून को केस दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात और फिर 6 जून को कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है।

यह है मामला

राजकोट के यश वाढेर पिता ने एरोड्रम थाने में बीएनएस की धारा बीएनएस 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स के सुधीर छाजेड़, तनिष छाजेड़ और बीवीसी लाजिजस्टिक कंपनी के कर्मचारियों पर केस किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

हाईकोर्ट ने डॉक्टर के तबादला आदेश पर लगाया ब्रेक, जानें क्या है मामला

मैच फिक्सिंग की तरह से थे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव - राहुल गांधी

इस तरह सोने, चांदी के आभूषण के नाम पर धोखाधड़ी

यश वाढेर ने बताया कि उनकी कंपनी आरके सिल्वर राजकोट, दिल्ली और चेन्नई में काम करती है। छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स के साथ 22 मार्च को सोने-चांदी के आभूषण भेजने के लिए मोबाइल पर डील हुई और यह डील 86.74 लाख रुपए की थी। यह पार्सल बीवीसी लाजिस्टिक कंपनी द्वारा भेजा गया। इसी दौरान पता चला कि छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स की छवि ठीक नहीं है, इसके बाद यह पार्सल होल्ड करने के लिए कंपनी को बोला गया। कंपनी ने भी आगे ई मेल कर दिया कि रतलाम में यह पार्सल डिलीवर नहीं किया जाए। लेकिन इसके बाद भी लाजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर यह पार्सल इंदौर से डिलीवर कर दिया।

ये खबरें भी पढ़ें...

खान सर की हो गई शादी, जानें कहां हैं इनकी ससुराल, कहां तक पढ़ी हैं मिसेज खान

PSC आंदोलन में बाउंडओवर पर उलझी संयोगितागंज पुलिस, ASI ने DCP कोर्ट में माना TI ने नहीं किए हस्ताक्षर

बाद में दिए गए चेक भी हो गए बाउंस

पार्सल डिलीवर की सूचना लगने पर रतलाम में छाजेड़ को फोन किया और राशि अदा करने के लिए कहा गया। इस पर उनके द्वारा दो चेक दिए गए, लेकिन यह चेक खाते में राशि नहीं होने से बाउंस हो गए। इसके बाद कई बार उन्हें फोन, संदेश दिए गए और राशि अदा करने का बोला गया लेकिन उन्होंने अमानत में ख्यानत की और राशि नहीं लौटाई और ना ही पार्सल वापस किया।

इंदौर पुलिस | मध्यप्रदेश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • इंदौर पुलिस
  • धोखाधड़ी
  • छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर