रतलाम में जहरीली चाय पीकर छह लोग बीमार, मासूम बच्ची की मौत
Manish Kumar | Feb 20, 2025, 18:26 IST
poisoned-tea
तलाम के पीपलीपाड़ा गांव में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए, जिसमें तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस और मेडिकल टीम इस मामले की जांच कर रही हैं।
रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पीपलीपाड़ा गांव में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इनमें से तीन साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ितों के अनुसार, उन्होंने बिना दूध की काली चाय पी थी, जिसके बाद सभी को चक्कर, उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस और मेडिकल टीम इस मामले की जांच कर रही हैं कि चाय में जहर था या कोई अन्य कारण।
रतलाम जिले के पीपलीपाड़ा गांव में 18 फरवरी की सुबह 60 वर्षीय बेरमबाई ने चाय बनाई, जिसे पूरा परिवार पी रहा था। चाय पीने के कुछ ही देर बाद उनके पति, पोती, पौत्रवधू, देवर और एक अन्य महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को चक्कर, उल्टी और पेट दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह खबर भी पढ़ें... छात्रावास में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती
तीन साल की प्रियंका, जो सबसे ज्यादा बीमार थी, को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद गंभीर बताया था। अन्य पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जहरीली चाय या
पीड़ित परिवार ने बताया कि वे हमेशा बिना दूध की काली चाय पीते हैं और चाय के अलावा कुछ भी संदिग्ध नहीं खाया था। घटना से एक रात पहले उन्होंने तुअर दाल और मक्के की रोटी खाई थी। पुलिस अभी जांच कर रही है कि क्या वाकई चाय में कोई जहरीला पदार्थ था या यह फूड पॉइजनिंग का मामला है।
यह खबर भी पढ़ें... MP News: पन्ना में कई बाराती फूड पॉइजनिंग का शिकार , बच्चों समेत 16 की गंभीर हालत , अस्पताल में भर्ती
डॉक्टरों ने उल्टी, ब्लड और यूरिन के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फिलहाल इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग मान रही है।
पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें... नारायणपुर के कुल्हाड़गांव में फूड पॉइजनिंग; सगाई समारोह में कुसुम तेल से तले पकौड़े खाने से 45 बीमार, 9 की हालात गंभीर
इंदौर में एक साल में 117 फूड सैंपल फेल,एक करोड़ 74 लाख की लगी पेनाल्टी
यह है पूरा मामला
यह खबर भी पढ़ें... छात्रावास में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती
इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ा
जहरीली चाय या फूड पॉइजनिंग का मामला ?
यह खबर भी पढ़ें... MP News: पन्ना में कई बाराती फूड पॉइजनिंग का शिकार , बच्चों समेत 16 की गंभीर हालत , अस्पताल में भर्ती
पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा असली कारण
पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगा खुलासा
यह खबर भी पढ़ें... नारायणपुर के कुल्हाड़गांव में फूड पॉइजनिंग; सगाई समारोह में कुसुम तेल से तले पकौड़े खाने से 45 बीमार, 9 की हालात गंभीर
इंदौर में एक साल में 117 फूड सैंपल फेल,एक करोड़ 74 लाख की लगी पेनाल्टी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari