गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने की झूठी अफवाह, पुलिस ने किया ढाई घंटे तक सीसीटीवी चेक

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
Ratlam Stone Pelting
Ratlam Stone Pelting

रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस में पथराव की शिकायत के बाद भीड़ पर पथराव किया गया। इसके बाद विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया था। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए डंडा उठाना पड़ा।

आमीन हुसैन @ रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के मोचीपुरा चौराहे पर शनिवार रात गणेशजी की मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने की अफवाह के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग को लेकर घेराव कर दिया। इस बीच लोग थाने के सामने सड़क पर बैठे और चक्काजाम कर दिया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

दोबारा फिर हुआ पथराव

एफआईआर के बाद रात करीब 11.30 बजे लोग जब पुलिस से मना करने के बाद भी सैकड़ो की संख्या मोचीपुरा पहुंचकर असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों को गिरा दिया और कुछ वाहनों के शीशे भी फोड़े। उस दौरान भगदड़ मच गई, उधर दो बत्ती क्षेत्र में भी भीड़ वापस जमा हो गई। हालांकि पत्थर बाजी को लेकर अफवाह फैलाने वाले लखन रजवानिया के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। बताया जा रहा है कि ये शहर में उपद्रव करवाना चाहता है।

आंसू गैस के छोड़े गोले

इधर दो बत्ती थाने के बाहर और शहर में हुड़दंग मचाने वाली भीड़ को आंसू गैस छोड़कर तितर-बितर किया गया। फिर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद मैदान में उतरे और मोर्चा संभाला। एडिशनल एसपी राकेश खा खा, सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी दिनेश भोजक, औधोगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र, बिलपान थाना प्रभारी अयूब खान, शहर के सभी थाना प्रभारी वर्मा, चौकी प्रभारी और आदि अधिकारी पहुंचे।

ये खबर पढ़िए...रतलाम मूकबधिर रेप केस : 10 साल की मासूम से रेप, रो-रोकर इशारों में पुलिस बताई आपबीती

पुलिस ने बजाई लाठी फिर मची भगदड़

एफआईआर के बाद जब सभी जुलूस के रूप में मोचीपुरा पहुंचे तो भीड़ को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगी। इस पर पुलिस ने जमीन पर लाठी बजाई। इसके बाद भगदड़ के हालात बन गए। कुछ युवा भीड़ के रूप में नगर निगम तरफ तो कुछ दो बत्ती की तरफ दौड़े। इनके पीछे-पीछ पुलिस के वाहन चलते रहे व सभी युवाओ को समझाने का प्रयास किया। हालांकि युवा मानने को तैयार नहीं हुए। भीड़ को समझाने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा एएसपी राकेश खाखा और अन्य अधिकारी भी पहुंचे तथा भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। रात 2 बजे तक पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने के साथ उन असामाजिक तत्वों की तलाश में जुटी है जो शहर की फिजा को खराब करने के लिए हंगामा निर्मित करने की कोशिश में जुटे थे।

ये खबर पढ़िए...रतलाम में चालान विवाद पर पुलिस ने की बीजेपी नेता की पिटाई, वीडियो वायरल, दो एएसआई लाइन अटैच

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा (Ratlam SP Rahul Kumar Lodha) ने बताया की विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कर दिया है, आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया गया हैं अब सुरक्षा की दृष्टि से शहर के कई इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया अब माहौल पूरी तरह ठीक हैं।

पत्थरबाजी का नहीं मिला कोई सबूत

पुलिस का कहना है कि लोगों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन शुरुआती जांच में पत्थरबाजी का कोई सबूत नहीं मिला है। जुलूस में शामिल लोग भी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं करा सके हैं। सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा, पत्थरबाजी की पुष्टि के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से मदद मांगी गई है। घटनास्थल के आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रतलाम न्यूज़
  • Ratlam Police
  • Hindi News
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • Madhya Pradesh Hindi Samachar
  • गणेश उत्सव 2024
  • रतलाम में जुलूस पर पथराव
  • Ratlam Stone Pelting
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर