रेरा चेयरमैन की खाली पड़ी कुर्सी, सदस्य संभाल रहे कामकाज, बिल्डरों के करोड़ों के प्रोजेक्ट फंसे

Amresh Kushwaha | Apr 10, 2026, 13:15 IST
Share
rera files pending builders projects stuck bhopal
rera files pending builders projects stuck bhopal

मध्यप्रदेश में रेरा के चेयरमैन का पद 7 मार्च से खाली है। इस वजह से बिल्डरों की फाइलें तीन से छह महीने से अटकी हैं। 450 से ज्यादा प्रोजेक्ट पेंडिंग हैं।

News in Short

  • मध्यप्रदेश में रेरा का चेयरमैन पद 7 मार्च से खाली है।
  • बिल्डरों की फाइलें 3 से 6 महीने से रेरा में अटकी हैं।
  • चेयरमैन की सहमति के बिना फाइलें पास नहीं हो सकतीं।
  • प्रदेश में लगभग 450 से ज्यादा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पेंडिंग हैं।

News In Detail

रेरा में काम का बोझ, पर राहत नहीं

मध्यप्रदेश में रेरा (Real Estate Regulatory Authority) इस वक्त बेहद दबाव में है। काम का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन जमीन पर कुछ खास नजर नहीं आ रहा। बिल्डरों के प्रोजेक्ट का पंजीयन होना जरूरी है, लेकिन यह प्रक्रिया महीनों से ठहरी हुई है।

सात मार्च से रेरा के चेयरमैन का पद खाली है। बताया जा रहा है कि इसके बाद से बिल्डरों के प्रोजेक्ट का पंजीयन रुक गया है।

छुट्टी पर चले गए थे पूर्व चेयरमैन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यप्रदेश रेरा केपूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव 6 मार्च को अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले करीब 22 दिन की छुट्टी पर चले गए थे। छुट्टी पर जाने से पहले उन्होंने रेरा के कामकाज का बंटवारा कर दिया था।

इसमें मेंबर एसएस राजपूत को प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन और उसकी सुनवाई का काम सौंपा, वहीं मेंबर रश्मि अग्रवाल को शिकायतों की सुनवाई और प्रशासनिक काम दिए गए थे।

फाइलें क्यों अटक रही हैं?

किसी भी प्रोजेक्ट को बेचने से पहले उसका रेरा में पंजीयन जरूरी होता है। इस पंजीयन में डेवलपर से कई जानकारियां और दस्तावेज लिए जाते हैं। इसके बाद तीन सदस्यीय समिति फाइल की समीक्षा करती है।

वहीं, असल अड़चन यह है कि चेयरमैन के बिना यह समिति अपना काम पूरा नहीं कर सकती। फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए चेयरमैन की सहमति जरूरी होती है। चेयरमैन नहीं हैं, इसलिए सब कुछ रुका है।

डेवलपर्स परेशान, ब्याज की मार अलग

डेवलपर्स का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदकर नगर निगम, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसी संस्थाओं से सभी जरूरी अनुमतियां ले ली हैं। अब वे रेरा में पंजीयन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पंजीयन नहीं हो रहा। इस बीच प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा और समय बीतता जा रहा है। लागत बढ़ रही है और बैंक लोन पर ब्याज की मार अलग पड़ रही है।

डेवलपर्स ने कहा कि उनके सामने एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति बन गई है।

450 प्रोजेक्ट पेंडिंग, राजधानी में 5 से ज्यादा रुके

जानकारी के अनुसार, रेरा (भू संपदा विनियामक प्राधिकरण) से रजिस्टर्ड प्रदेश के करीब 450 प्रोजेक्ट की अनुमति नहीं मिल पाई है। अकेले राजधानी भोपाल में पांच से ज्यादा प्रोजेक्ट अनुमति न मिलने से रुके हुए हैं।

यह सिर्फ बिल्डरों की समस्या नहीं है। इन प्रोजेक्ट्स में फ्लैट या प्लॉट बुक करने वाले आम खरीदार भी फंसे हैं। वे अपने घर का सपना पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।

विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

केडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा कि रेरा चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया तुरंत शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े शहरों में विकास योजनाओं के अभाव में रियल एस्टेट की स्थिति पहले से अच्छी नहीं है। रेरा पंजीयन में देरी से राज्य के राजस्व में कमी भी आती है।

केडाई मध्यप्रदेश के अध्यक्ष धीरेश खरे ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू से ही लेट है। इसे ज्यादा सुगम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेवलपर्स की करोड़ों रुपए की पूंजी फंसी है, ब्याज की मार पड़ रही है और लागत लगातार बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

अधूरे निर्माण पर बिल्डर का पूरी वसूली का दबाव खारिज, रेरा से होमबायर को राहत

अब बिना रेरा नंबर नहीं बिकेगा घर, रजिस्ट्री पर लगेगी सीधी रोक

MP News: रेरा को अप्रैल में मिलेगा नया चेयरमैन, रिटायर्ड आईएएस के मांगे नाम

सोशल मीडिया पर प्रॉपर्टी विज्ञापन की रेरा कर रहा जांच, दोषी पाए जाने पर होगी 3 साल की सजा

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • रेरा
  • भू संपदा विनियामक प्राधिकरण
  • रेरा चेयरमैन
  • मध्यप्रदेश रेरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा