पटवारी ट्रांसफर में राजस्व विभाग ने ही तोड़ दी गाइडलाइन
Sanjay Sharma | Published:
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश में ट्रांसफर प्रक्रिया को गड़बड़मुक्त रखने की सरकार की कोशिश बेअसर रही है। राजस्व विभाग से तैयार पटवारियों की तबादला सूचियों में अब बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
BHOPAL. ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और गड़बड़मुक्त रखने की सरकार की कोशिश कारगर नहीं रही। विभागों से तैयार तबादला सूचियों में अब एक से बढ़कर एक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। राजस्व विभाग की पटवारी ट्रांसफर लिस्ट ने तो गजब ही कर दिया है।
कहीं एक ही पटवारी के दो अलग-अलग जिलों में कर दिए गए तो कहीं सेवाकाल में एक बार दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका देने की गाइडलाइन को दरकिनार कर पटवारियों को दो-दो बार दूसरे जिलों में पोस्टिंग दे दी। अब राजस्व विभाग की ट्रांसफर लिस्ट सवालों में उलझ गई है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने तबादलों में पारदर्शी व्यवस्था तैयार कराई थी। जिसके तहत विभाग प्रमुखों को ट्रांसफर लिस्ट तैयार कराने के बाद विभागीय मंत्री से अनुमोदन को जरूरी किया था। विशेष मामलों में तबादला आदेश सीएम समन्वय में लाने के बाद जारी करने की व्यवस्था भी रखी गई थी। इतने सख्त निर्देशों के बावजूद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट गड़बड़ियों में घिर गई है।
ये भी पढ़ें...
फरदीन ने मुस्लिम लड़की की मदद से हिंदू लड़की को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का बनाया दबाव
अब साइबर ठगों के निशाने पर प्रदेश के किसान, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनी
पटवारियों की पहली तबादला सूची 14 जून को जारी की गई थी। इसमें 509 पटवारियों के नाम थे। दूसरी लिस्ट में अनुमोदन के बाद अधिकारियों द्वारा आनाकानी करने पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीएम से शिकायत की थी। इसके बाद भू अभिलेख आयुक्त कार्यालय द्वारा 17 जून को 89 पटवारियों की जो लिस्ट जारी की गई उसमें एक के बाद एक गड़बड़ी सामने आ रही हैं।
दरअसल मध्यप्रदेश में पटवारी का पद जिला कैडर का है। इसलिए पटवारी का तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत दूसरे जिले में नहीं हो सकता। शासन द्वारा पटवारियों को सेवाकाल में केवल एक बार ही दूसरे जिले में सांवलिया के तहत पोस्टिंग देने की व्यवस्था की है। इसके बाद भी ट्रांसफर लिस्ट जारी करते समय शासन की इस व्यवस्था और नियम की अनदेखी की गई।
राजस्व विभाग द्वारा पटवारियों के ट्रांसफर के लिए 14 जून को पहली जबकि 17 जून को दूसरी तबादला सूची जारी की थी। पहली सूची भू-अभिलेख आयुक्त कार्यालय से ऑनलाइन जारी की गई थी। तबादला सूची के आखिरी दिन यानी 17 जून को ऑफलाइन आदेश जारी किए। इस ट्रांसफर लिस्ट में पटवारी जया चौबे का दो अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग की गई है।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर जया का ट्रांसफर खरगोन से जबलपुर जबकि इसी लिस्ट में 5वे नंबर पर जया का ट्रांसफर खरगोन से कटनी करना दर्ज है। 17 जून को जारी ऑफलाइन लिस्ट में दूसरे नंबर पर पटवारी अभिषेक कुशवाह का ट्रांसफर शिवपुरी से भिंड किया गया है।
अभिषेक इससे पहले साल 2022 में एक जिले से दूसरे जिले में पोस्टिंग का मौका ले चुके हैं। 2022 में अभिषेक ने अपना ट्रांसफर खंडवा से शिवपुरी कराया था। 198 पटवारियों की इस सूची में अभिषेक का नाम 102 वे नंबर पर था। यानी अभिषेक को दूसरी बार दूसरे जिले में पोस्टिंग का मौका दे दिया गया जबकि ट्रांसफर गाइडलाइन में इसका प्रावधान नहीं है।
ये भी पढ़ें...
हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बिकने का मामला
इंदौर में योग का आयोजन, सिंधिया के आने से राजबाड़ा पर ध्यान, महापौर ने अदाकारा को बुलाया
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
कहीं एक ही पटवारी के दो अलग-अलग जिलों में कर दिए गए तो कहीं सेवाकाल में एक बार दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका देने की गाइडलाइन को दरकिनार कर पटवारियों को दो-दो बार दूसरे जिलों में पोस्टिंग दे दी। अब राजस्व विभाग की ट्रांसफर लिस्ट सवालों में उलझ गई है।
ये थे तबादला संबंधी निर्देश
ये भी पढ़ें...
फरदीन ने मुस्लिम लड़की की मदद से हिंदू लड़की को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का बनाया दबाव
अब साइबर ठगों के निशाने पर प्रदेश के किसान, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनी
मंत्री की शिकायत के बाद लापरवाही
नियम विरुद्ध दो बार दिया ट्रांसफर
सूचियों में गड़बड़ियों की भरमार
लिस्ट में तीसरे नंबर पर जया का ट्रांसफर खरगोन से जबलपुर जबकि इसी लिस्ट में 5वे नंबर पर जया का ट्रांसफर खरगोन से कटनी करना दर्ज है। 17 जून को जारी ऑफलाइन लिस्ट में दूसरे नंबर पर पटवारी अभिषेक कुशवाह का ट्रांसफर शिवपुरी से भिंड किया गया है।
अभिषेक इससे पहले साल 2022 में एक जिले से दूसरे जिले में पोस्टिंग का मौका ले चुके हैं। 2022 में अभिषेक ने अपना ट्रांसफर खंडवा से शिवपुरी कराया था। 198 पटवारियों की इस सूची में अभिषेक का नाम 102 वे नंबर पर था। यानी अभिषेक को दूसरी बार दूसरे जिले में पोस्टिंग का मौका दे दिया गया जबकि ट्रांसफर गाइडलाइन में इसका प्रावधान नहीं है।
ये भी पढ़ें...
हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बिकने का मामला
इंदौर में योग का आयोजन, सिंधिया के आने से राजबाड़ा पर ध्यान, महापौर ने अदाकारा को बुलाया
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari