रीवा बना MP में इंडिगो का छठा शहर, दिल्ली के बाद इंदौर फ्लाइट सेवा 22 दिसंबर शुरू

Anjali Dwivedi | Nov 24, 2025, 15:12 IST
Share
Flight
Flight

रीवा और इंदौर के बीच 22 दिसंबर से नई फ्लाइट शुरू हो रही है। यह उड़ान इंडिगो कंपनी की होगी और रोजाना चलेगी। इससे पहले रीवा से दिल्ली की फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के रीवा शहर को एक और नई उड़ान सेवा मिलने वाली है। रीवा से इंदौर के बीच जल्द ही फ्लाइट शुरू होगी। यह सेवा आगामी 22 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।

इससे पहले रीवा-नई दिल्ली के बीच उड़ान शुरू हुई थी। मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी अब बढ़ रही है। इससे नई एविएशन पॉलिसी का असर दिखने लगा है।

रीवा-इंदौर फ्लाइट का किराया

रीवा से इंदौर जाने का किराया 4 हजार 528 रुपए रखा गया है। अगर आप एक्स्ट्रा सर्विस लेते हैं तो किराया 5 हजार 578 रुपए हो जाएगा। इंदौर से रीवा आने का किराया 4 हजार 258 रुपए है। इस नई फ्लाइट से रीवा कई बड़े शहरों से आसानी से जुड़ जाएगा।

लोगों को दिल्ली, मुंबई और बाकी शहरों के लिए कनेक्शन भी आसानी से मिल जाएगा। फ्लाइट की टिकटें वेबसाइट और ऐप पर बुक की जा रही हैं।

फ्लाइट टाइमिंग क्या है?

इंदौर से रीवा फ्लाइट रोजाना चलेगी। फ्लाइट 6E 7364 सुबह 11:30 बजे इंदौर से उड़ान भरेगी और दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर रीवा पहुंचेगी।
रीवा से इंदौर फ्लाइट भी रोजाना होगी। रीवा से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगी और इंदौर 3 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।

दिल्ली की उड़ान हो चुकी है शुरू

Rewa Airport से नई दिल्ली की उड़ान पहले ही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने 10 नवंबर को इसका उद्घाटन किया था। यह विमान 72 सीटर है। इस हवाई सेवाको एलायंस एयर कंपनी चला रही है। कंपनी ने जल्द ही पूरी व्यवस्था कर ली थी। इस कारण यह उड़ान समय पर शुरू हो गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP के युवाओं को बड़ा झटका, ESB की चार बड़ी भर्ती परीक्षाएं 2025 में नहीं होंगी, जानें क्या है वजह

कट्टरता बनाएगी पंचर वाला… रिटायर्ड आईएएस नियाज खान का मुस्लिम समाज को संदेश

इंदौर की फ्लाइट अब 22 दिसंबर से

रीवा-इंदौर फ्लाइट को इंडिगो कंपनी शुरू करेगी। इंडिगो एयरलाइंसकंपनी ने उड़ान शुरू करने के लिए एक महीने का समय मांगा था। कंपनी ने रविवार यानी 23 नवंबर को आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह उड़ान 22 दिसंबर से शुरू होगी। रीवा-इंदौर फ्लाइट रोजाना उड़ान होगी।

एमपी में इंडिगो का छठा शहर रीवा

इंडिगो अब रीवा को अपने नेटवर्क में जोड़ रहा है। भोपाल इंडिगो के नेटवर्क में है। इंदौर भी इस नेटवर्क का हिस्सा है। जबलपुर, खजुराहो और ग्वालियर भी शामिल हैं। रीवा अब छठा शहर बन जाएगा। यह मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

नई पॉलिसी से मिल रहा फायदा

दोनों नई उड़ानें नई एविएशन पॉलिसी के तहत शुरू हुई हैं। नई पॉलिसी काफी अच्छी है। अंतरराज्यीय (Interstate) उड़ानों पर सरकार फाइनेंशियल सहायता देती है। यह सहायता 7.5 लाख रुपए तक की होती है। इंटरनेशनल उड़ानों पर 10 लाख रुपए तक की मदद मिलती है। इससे एयरलाइन्स को भी फायदा होता है।

विमानन विभाग का प्लान आगे का है। विभाग के अनुसार जल्द ही और प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इससे मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी और बढ़ेगी।

19ad3a0d-089
19ad3a0d-089

नई उड़ानों के लिए मांगे गए थे प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के विमानन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया था। विभाग ने 36 रूट पर उड़ान के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इन 36 रूट में देशी और विदेशी दोनों रूट शामिल थे। अभी सिर्फ दो रूट के लिए ही प्रस्ताव मिले हैं। पहला रूट रीवा से नई दिल्ली का था। दूसरा रूट रीवा और इंदौर का था। ये प्रस्ताव निजी एयरलाइन्स ने भेजे थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

RTI का खुलासा: इंदौर के 34 अस्पतालों को फर्जी दस्तावेजों से दे दी मान्यता

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फार्मूला- कांग्रेस के सांसद, विधायक और लीडर्स पार्टी को दें इतने रुपए

Tags:
  • इंडिगो
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • रीवा
  • हवाई सेवा
  • Rewa Airport
  • रीवा-इंदौर फ्लाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि