एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी Oxygen, घायल को लगाया खाली मास्क, मौत

Siddhi Tamrakar | Dec 14, 2024, 09:16 IST
Share
ambulance
ambulance

एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की एंबुलेंस 108 में कथित तौर पर समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो गई। दरअसल, एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन ही नहीं थी और घायल युवक के मुंह पर भी खाली मास्क लगाया गया था।

एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की एंबुलेंस 108 में कथित तौर पर समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो गई। दरअसल, एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन ही नहीं थी और घायल युवक के मुंह पर भी खाली मास्क लगाया गया था। युवक को खंडवा जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया था और डॉक्टर ने एंबुलेंस कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि वे घायल को ऑक्सीजन किट लगाकर रखें, लेकिन एंबुलेंस के सिलेंडर को चेक ही नहीं किया गया था।

सिलेंडर की जांच न होने से हुआ हादसा

जब एंबुलेंस अस्पताल से रवाना हुई, तब यह साफ हुआ कि सिलेंडर में ऑक्सीजन ही नहीं थी। इसके बाद, एंबुलेंस कर्मचारी घायल को लेकर इंदौर रोड पर स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे, लेकिन वहां ऑक्सीजन लेने में उन्हें दो घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान घायल युवक के मुंह पर खाली ऑक्सीजन मास्क ही लगा था। जैसे ही सिलेंडर मिला, एंबुलेंस एक किलोमीटर तक ही बढ़ी सकी और युवक की मौत हो गई।

पंधाना में हुआ था हादसा

पंधाना पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय धर्मेंद्र, एमपीईबी में हेल्पर थे, गुरुवार रात घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन से टकरा गए थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी।

भोपाल के अधिकारियों की लापरवाही

एंबुलेंस के पायलट संदीप चौहान और ईएमटी ने बताया कि वे ऑक्सीजन लेने के लिए प्लांट पहुंचे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इस कारण से उन्हें भोपाल में बैठे एचआर डिपार्टमेंट से आईडी नंबर लेने की जरूरत पड़ी। आईडी लेने के लिए उन्होंने 7 अधिकारियों से फोन किया, लेकिन कोई भी मदद के लिए उपलब्ध नहीं था। कुछ ने छुट्टी पर होने की बात कही, तो कुछ ने जॉइनिंग छोड़ दी थी। इसके बाद, एचआर से वीडियो कॉल पर इमरजेंसी केस की जानकारी देकर आईडी नंबर लिया गया, तब जाकर उन्हें ऑक्सीजन का सिलेंडर दिया गया।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

जेएईएस के जोनल मैनेजर अविनाश पांडे ने इस मामले पर कहा कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध था, और युवक की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एंबुलेंस दो घंटे तक क्यों खड़ी रही, इसकी जांच की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • हिंदी न्यूज
  • 108 एंबुलेंस सेवा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ऑक्सीजन की कमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा