जबलपुर में बांग्लादेशी रोहिंग्या पकड़ा गया, 9 अन्य की तलाश जारी, एजेंसियां सतर्क
Sandeep Kumar | May 28, 2025, 23:44 IST
rohingya-suspect-detained
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास आर्मी एरिया में एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने खुद को बांग्लादेश का निवासी और रोहिंग्या मुसलमान बताया। आरोपी ने बताया उसके 9 अन्य साथी भी भारत में दाखिल हुए हैं...
MP News: जबलपुर पुलिस ने डुमना एयरपोर्ट के पास आर्मी एरिया से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेश का रोहिंग्या मुसलमान बताया। इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वरिष्ठ अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने माना कि वह 9 अन्य लोगों के साथ भारत आया था। फिलहाल उसके साथियों की तलाश जारी है।
दरअसल मंगलवार शाम को युवक आर्मी एरिया के पास घूम रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, जिससे उस पर शक गहरा गया। उसे तुरंत पकड़कर थाने लाया गया। शुरू में वह टूटी-फूटी हिंदी में बोल रहा था। लेकिन जब सवाल बढ़े तो बंगाली में बात करने लगा। भाषा की कठिनाई के कारण ट्रांसलेटर बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में मप्र विधानसभा अध्यक्ष तोमर और सीएम मोहन यादव ने कहा, राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन मां हिंदी के सेवक
थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रहमत अली बताया और दावा किया कि वह बांग्लादेश के बागुड़ा जिले के रामचंद्रपुर गांव का रहने वाला है। परिवार के बारे में पूछने पर उसने पहले पिता का नाम मन्ना सरकार बताया, फिर बयान बदलकर मोहम्मद बताया। मां का नाम मेमरा बेगम बताया गया। पुलिस को आशंका है कि वह जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहा है।
ये खबर भी पढ़िए... संकेत भोंडवे का एक्शन मोड, विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, दो निलंबित
रहमत अली से जब देश और नेताओं के बारे में पूछा गया, तो उसने बिना हिचकिचाहट कहा कि उसके देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं। बांग्लादेश की तस्वीरें दिखाने पर उसने उन्हें पहचान लिया। इससे पुलिस को यह विश्वास हुआ कि वह वास्तव में बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है, लेकिन उसकी भारत में मौजूदगी पर सवाल खड़े हो गए।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस शहर से बेंगलुरू तक चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
ये खबर भी पढ़िए... सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारी शुरू: शिप्रा तट पर बनेंगे भव्य घाट, पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन
पूछताछ में युवक ने यह भी कबूल किया कि वह अकेला नहीं आया है, बल्कि 9 अन्य लोगों के साथ भारत में घुसा था। हालांकि, वह उन लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया और बार-बार अपने बयान बदलता रहा। यह बात सुरक्षा एजेंसियों के लिए और भी गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान | मध्य प्रदेश
पुलिस को देखकर भागा
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में मप्र विधानसभा अध्यक्ष तोमर और सीएम मोहन यादव ने कहा, राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन मां हिंदी के सेवक
मैं खाना खाने आया हूं
ये खबर भी पढ़िए... संकेत भोंडवे का एक्शन मोड, विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, दो निलंबित
शेख हसीना को बताया प्रधानमंत्री
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस शहर से बेंगलुरू तक चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
ये खबर भी पढ़िए... सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारी शुरू: शिप्रा तट पर बनेंगे भव्य घाट, पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन
9 अन्य लोगों के साथ भारत में आया हूं
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान | मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग