खुले युद्ध में बदला रोहिणी और चंद्रशेखर का विवाद, घावरी बोलीं- इंडिया आ रही हूं...खत्म करके ही छोडूंगी

Rahul Dave | Nov 22, 2025, 10:21 IST
Share
switzerland-rohini-chandrashekhar-family-dispute-india
switzerland-rohini-chandrashekhar-family-dispute-india

स्विट्जरलैंड में रहकर रोहिणी घावरी ने एक बार फिर चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि चंद्रशेखर ने उनके माता-पिता को धमकी दी है।

INDORE. उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद और डॉक्टर रोहिणी घावरी के बीच का विवाद अब खुले युद्ध में बदल चुका है। स्विट्जरलैंड में रह रही इंदौर की रोहिणी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स किए हैं।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने उनके माता-पिता को जेल भेजने की धमकी दी।


रोहिणी का कहना है कि मेरे मम्मी-पापा मेरे भगवान हैं। अगर उन्हें जरा भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश की तो इंडिया आकर सारी ताकत दिखाऊंगी। अब आपकी जानी दुश्मन बन गई हूं।

मेरे परिवार को हाथ लगाया तो गृहमंत्री भी नहीं बचा पाएंगे- रोहिणी

रोहिणी ने अपनी पहली पोस्ट में एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसमें चंद्रशेखर उनके माता-पिता के साथ खड़े हैं। पोस्ट में लिखा है कि आपकी लड़ाई मुझसे है, मेरे परिवार से नहीं। FIR करवानी है- करवाइए, मुझे मारना है- मार दीजिए… पर माता-पिता को बीच में मत लाइए।
2daaec98-adf
2daaec98-adf


उन्होंने कहा कि वह विदेश में इसलिए हैं ताकि परिवार को अच्छी जिंदगी दे सकें। हम दलाली के पैसे पर नहीं पलते। मैंने आज तक आपके मां-बाप का सम्मान किया है। आप मेरे परिवार को क्यों धमका रहे हैं?

ये खबर भी पढ़िए...UN में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी पर नया विवाद, दिल्ली पुलिस में पहुंचा मामला

दूसरी पोस्ट: पिता चंद्रशेखर को पगड़ी पहनाते दिखे - भड़कीं रोहिणी

रोहिणी ने एक और पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके पिता चंद्रशेखर रावण को पगड़ी पहना रहे हैं। पूरे परिवार को वीडियो में देखा जा सकता है।

274fd2d9-b55
274fd2d9-b55


वीडियो के साथ रोहिणी ने लिखा है कि जिस परिवार ने आपको इतना सम्मान दिया। आप उसी के खिलाफ केस कराने और जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं? आपने मेरी मां के हाथ की रोटी खाई है… और आज यही सजा?

ये खबर भी पढ़िए...MP News: फेसबुक लाइव में डॉ. रोहिणी का बड़ा दावा- ऑडियो असली है, फेक साबित करो तो दूंगी एक करोड़

इंडिया आ रही हूं...खत्म करके ही छोड़ूंगी

रोहिणी ने आगे लिखा कि मैं आपकी दुश्मन नहीं थी, लेकिन अब हूं। पूरी तरह खत्म करके ही छोड़ूंगी। इंडिया आ रही हूं… और सबको पता चल जाएगा कि मां-बाप के लिए बच्चा क्या कर सकता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के साथ बातचीत का एक ऑडियो शेयर किया था। उस ऑडियो में कथित रूप से चंद्रशेखर, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे थे। इस पूरे मामले में एक शिकायत दिल्ली पुलिस को की गई थी।

रोहिणी ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि छह महीने से आपने मेरी FIR दर्ज नहीं की। अब जब शिकायत आई है, तो निष्पक्ष जांच करें।

पूरा देश सच जानना चाहता है। मेरे पास एक घंटे की पूरी बातचीत का रिकॉर्ड है। इसमें हम दोनों गंभीर विषयों पर बात कर रहे हैं। कुछ भी AI से नहीं बनाया गया है। जांच से सब साफ हो जाएगा- चाहे खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर।

डॉ. रोहिणी ने अपने लाइव में यह भी कहा कि वह संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उनका मकसद सिर्फ सच्चाई सामने लाना है, किसी पद या लाभ की चाह नहीं।

6863a9ca-6a7
6863a9ca-6a7


ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश। रोहिणी घावरी का बड़ा खुलासा- मैं और चंद्रशेखर बनाते थे भीम आर्मी का सीक्रेट प्लान

ये खबर भी पढ़िए...सांसद चंद्रशेखर रावण पर शोषण के आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी की मां ने दी संसद भवन के सामने आत्महत्या की चेतावनी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मायावती
  • बसपा सुप्रीमो मायावती
  • चंद्रशेखर आजाद रावण
  • दिल्ली पुलिस
  • चंद्रशेखर रावण
  • चंद्रशेखर
  • रोहिणी घावरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा