RSS Meeting : मध्य भारत में सालभर में 3072 पहुंच गई शाखाओं की संख्या, जानिए क्या क्या फैसले हुए

Ravi Singh | Jun 16, 2024, 21:17 IST
Share
RSS meeting 
RSS meeting 

बैठक का शुभारंभ 15 जून को सुबह 9 बजे प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय और प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया।

RSS meeting : दो दिन से चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत बैठक 16 जून शाम को संपन्न हो गई। इस बैठक में मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों की टोली एवं प्रांत के सभी आठों विभागों की कार्यकारणी ने भी भाग लिया। बैठक का शुभारंभ 15 जून को सुबह 9 बजे प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय और प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके किया।

भारत की स्वाधीनता के लिए सतत संघर्ष

उद्घाटन सत्र में प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने संघ की स्थापना से वर्तमान तक की परिस्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ चाहता है कि भारत विश्व में सर्वोत्कृष्ट बने। स्थापना के समय संघ के लिए अनुकूलता नहीं थी, फिर भी संघ ने पूरे देश में प्रसार किया और भारत की स्वाधीनता के लिए सतत संघर्ष किया। सभी प्रतिकूलताओं के बाबजूद संघ समाज जागरण के काम में लगा रहा। संघ सतत समाज परिवर्तन के लिए आज तक काम कर रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc

प्रत्येक मंडल में संघ की शाखा

प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें संघ के विस्तार, शाखाओं की स्थिति एवं प्रशिक्षण के विवरण प्रस्तुत किए। सेठिया ने बताया कि 2023 में 2530 शाखाओं से बढ़कर 2024 में 3072 हो गई हैं। मध्यभारत प्रांत में कुल मंडल 1814 हैं, इनमें संघ कार्ययुक्त मंडल 1544 हो गए हैं। मध्यभारत प्रांत में 92 पूर्ण मंडल हैं, जिसका अर्थ है कि 92 मंडलों के प्रत्येक ग्राम में शाखा है। इसी प्रकार प्रांत में 52 पूर्ण खंड हैं, जिनके प्रत्येक मंडल में संघ की शाखा है।

ये खबर भी पढ़ें...

NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव , हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र, कारसेवा भी गायब, जानें क्या-क्या बदला गया?

प्रांत में पिछले वर्ष 31 प्राथमिक वर्ग संपन्न हुए थे, जिनमें 3051 लोग प्रशिक्षित हुए। इस वर्ष प्रांत में 41 प्राथमिक वर्ग लगे, जिसमें 3484 लोग प्रशिक्षित हुए। इसी प्रकार घोष प्रशिक्षण वर्ग भी 11 जिलों में लगे, जिनमें 600 घोष वादक प्रशिक्षित हुए। हर साल की तरह इस साल भी प्रांत में दो संघ शिक्षा वर्ग लगे। विद्यार्थी संघ शिक्षा वर्ग राजगढ़ के जीरापुर में विद्यार्थियों एवं तरुण व्यवसायियों का वर्ग इटारसी में लगा। इन वर्गों में 633 शिक्षार्थी रहे। प्रांत का घोष वर्ग पिपरिया के बनखेड़ी में लगा, जिसमें पूरे प्रांत से 115 घोषवादकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यकर्ता ने अनुभव साझा किए

दो दिन चली यह बैठक कुल 10 सत्रों में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न कार्यों के विषय में पूछताछ एवं बातचीत हुई। इन सत्रों में कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों का उल्लेख किया, जिलों द्वारा विशेष उल्लेखनीय कार्यों का वृत्त प्रस्तुत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

Snake Bite : सांप ने युवक को काटा, पढ़िए कैसे हुई दोनों की मौत

100 साल पुरे होने वाले हैं

समापन सत्र में मंच पर प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय एवं अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते रहे। समापन उद्बोधन में विस्पुते ने कहा कि संघ के काम को 100 साल पूरे होने वाले हैं। हम पहले दिन से एक विचार को लेकर चले हैं। जो हमारे संस्थापक डॉक्टर जी ने बताया था, हम उस पर अडिग हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

अलर्ट : जापान का बैक्टीरिया 5 देशों में फैला , 48 घंटे में मौत, अब तक 977 केस सामने आए

हमारा पहले दिन से लक्ष्य है कि भारत को परम वैभव पर पहुंचाना। हम उसी के लिए अपनी कार्य पद्धति से काम कर रहे हैं। अंग्रेजों का अत्याचार भी हमें हमारा काम करने से रोक नहीं पाया। संघ इतने विरोधों के बाद भी बना रहा। आज हमारा कार्य यशस्वी हो रहा है। हम सनातन वैचारिक अधिष्ठान के लिए काम कर रहे हैं। श्री अरविंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और विवेकानंद जी ने जो दर्शन बताया डॉक्टर हेडगेवार ने उसे मूलमंत्र बनाया।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रशासन पर भारी बिल्डर, हाउसिंग प्रोजेक्ट के हस्तांतरण में लगा रहा अड़ंगा

कुटुम्ब प्रबोधन का काम करें

संघ का कार्यकर्ता न थकने वाला, न रुकने वाला और न बिकने वाला है। हमारे काम का परिणाम हुआ कि समाज में एक राष्ट्रीय भाव खड़ा हुआ है। समाज में सेवा भाव का जागरण हुआ है। उन्होंने पंचपरिवर्तन की बात करते हुए कहा कि समरसता के लिए समाज में अभी भी काम करने की आवश्यकता है। हमारा समाज, हमारा घर समरस बने इसके लिए काम करें। पर्यावरण के लिए काम करें। हिंदू समाज के परिवार संस्कारी बनें, कुटुम्ब प्रबोधन का काम करें। हमारा समाज नागरिक शिष्टाचार का पालन करें, इसके लिए हम प्रयत्न करें। समाज के मन में स्व का जागरण हो स्वदेशी का पालन हो। हम सब इस पंच परिवर्तन के काम में लगें यही शताब्दी वर्ष के कार्य है।

Tags:
  • rss meeting
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत बैठक
  • प्रांत संघचालक अशोक पांडेय
  • प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि