RSS स्वयंसेवकों की AI जनरेटेड अभद्र फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अज्ञात के खिलाफ थाने में FIR

Sanjay Gupta | Sept 27, 2025, 20:45 IST
Share
rss-volunteers-ai-generated
rss-volunteers-ai-generated

सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों के खिलाफ AI जनरेटेड अशोभनीय फोटो और टिप्पणी पोस्ट की गई। प्रमोद रघुवंशी ने कनाडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

Indore. सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सेवक संघ के गणवेशधारी स्वयं सेवकों का AI जनरेटेड अशोभनीय एवं अभद्र फोटो एवं टिप्पणी पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है। इसके बाद कनाडिया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

इन्होंने कराई एफआईआर

मुसाखेड़ी निवासी स्वयं सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद रघुवंशी के द्वारा कनाडिया थाने में इस संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें धारा 299, 352 , 353 (2) , 196 (1) BNS के तहत् अपराध क्रमांक 572 /25 दर्ज किया गया।

a1c5f117-5f0
a1c5f117-5f0

ये खबर भी पढ़िए...पोस्टर विवाद में पुलिस में केस दर्ज, आरोपियों की हुई पहचान, मेवाराम ने भी अपनों पर साधा निशाना

ये खबर भी पढ़िए...आज का इतिहास: 75 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें RSS के छोटे कार्यकर्ता से लेकर PM तक का सफर

ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में होमगार्ड्स का कॉल ऑफ खत्म, अब पूरे 12 माह ड्यूटी और सभी लाभ मिलेंगे

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर फेंकी गई चूड़ियां, पुलिस ने बाजार जाने से रोका, सीतलामाता बाजार हुआ भगवामय

एफआईआर में यह लिखा है

एफआईआर में रघुवंशी ने लिखवाया है कि फेसबुक आईडी आदित्य शिंदे से अपलोड फोटो मुझे सोशल एकाउंट पर नजर आई। यह एआई जेनरेटेड फोटो थी जिसमें संघ के स्वयंसवेकों को अशोभनीय व अभद्र स्थिति मे प्रदर्शित किया गया।

इससे हिंदू भावनाएं आहत हुई है। यह पोस्ट जानबूझकर पोस्ट की गई है। संबंधित फरियादी ने इस पोस्ट की लिंक, स्क्रीन शाट व अन्य जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।

हाल ही में देखने में आया है कि संघ के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। हाल ही में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय भी इस मामले में उलझे थे और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई और फिर उन्हेंने माफी मांगी थी।

392b03da-11a
392b03da-11a

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • RSS
  • इंदौर
  • AI
  • सोशल मीडिया
  • सामाजिक कार्यकर्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई