तस्करी मामले में नप गईं थाना प्रभारी उपमा सिंह, पुलिस वाहन में मिली थीं सागौन की लकड़ी
Rohit Sahu | Apr 08, 2025, 15:43 IST
sagaun taskari sagar
सागर जिले के बंडा थाना प्रभारी उपमा सिंह को पुलिस वाहन में सागौन की लकड़ियां मिलने के बाद हटा दिया गया है। वन विभाग ने पुलिस वाहन से सागौन की लकड़ियां पकड़ीं थीं।
सागर के बंडा थाना प्रभारी उपमा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई सागौन तस्करी के एक मामले में उनका नाम उजागर होने के बाद की गई है। दरअसल पुलिस के वाहन से सागौन की लकड़ियों की तस्करी का मामला सामने आने के बाद, सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने यह कार्रवाई की। इस मामले में अब बंडा थाना प्रभारी की जांच चल रही है। यदि उनकी संलिप्तता साबित होती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![ladli behna yojana the sootr]()
पुलिस वाहन से सागौन की लकड़ियों की तस्करी की बात सामने आने के बाद, बंडा थाना प्रभारी उपमा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने कहा कि यदि जांच में उपमा सिंह की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच का जिम्मा एसडीओपी शिखा सोनी को सौंपा गया है, जो मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। फिलहाल थाना प्रभारी को हटा दिया गया है।
![sagar news sagon]()
इस मामले में अब उत्तर वन मंडल के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बंडा रेंज के रेंजर विकास सेठ ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह घटना शाहगढ़ रेंज के अंतर्गत हुई थी। इधर शाहगढ़ रेंजर अंजू वर्मा ने कहा कि वे लगातार कार्रवाई कर रहे थे, और कुछ लोग उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग ने रुरावन गांव के पास पुलिस वाहन को पकड़ा था, जो बंडा और शाहगढ़ रेंज की सीमा पर था।
यह भी पढ़ें: MP पुलिस में IPS की कमी, DGP मकवाना, CID स्पेशल DG समेत ये अफसर इस साल होंगे रिटायर
यह भी पढ़ें...Indore police : इंदौर में सायरन बजाते हुए कार से शराब की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचा
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
सागौन तस्करी का ऐसे हुआ खुलासा
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में सागौन तस्करी का मामला शनिवार को सामने आया। बंडा पुलिस के वाहन में सागौन की 11 लकड़ियां बरामद हुईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक अप्रेल की रात वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस वाहन से सागौन की तस्करी की जा रही है। वन विभाग ने रुरावन गांव के पास पुलिस वाहन को पकड़ा, लेकिन बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
बंडा थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल
sagar news sagon
अधिकारियों की संलिप्तता पर संदेह
यह भी पढ़ें: MP पुलिस में IPS की कमी, DGP मकवाना, CID स्पेशल DG समेत ये अफसर इस साल होंगे रिटायर
यह भी पढ़ें...Indore police : इंदौर में सायरन बजाते हुए कार से शराब की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA