देवरी का नाम देवपुरी होगा, सीएम बोले- प्रस्ताव भेजें हम स्वीकृति देंगे
Amresh Kushwaha | Jun 15, 2026, 10:47 IST
देवरी का नाम देवपुरी होगा
सागर जिले के देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने का ऐलान सीएम मोहन यादव ने किया है। विधायक बृज बिहारी पटेरिया की मांग पर CM ने कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने को कहा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- CM मोहन यादव ने सागर के देवरी का नाम देवपुरी करने का ऐलान किया।
- विधायक बृज बिहारी पटेरिया की मांग पर CM ने कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने को कहा है।
- देवरी में 400 साल पुराना खंडेराव मंदिर है, इसी से यह नाम जुड़ा है।
- गौरझामर को नगर पंचायत बनाने और केसली उपज मंडी का नाम बदलने की बात कही गई।
- यह CM मोहन यादव की देवरी विधानसभा क्षेत्र की पहली यात्रा थी।
पहली बार देवरी पहुंचे CM, दिए बड़े तोहफे
विधायक बृज बिहारी पटेरिया की मांग पर CM ने देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए जाएंगे और स्वीकृति भी दिलाई जाएगी।
देवरी क्यों बनेगी देवपुरी, क्या है इतिहास
मराठा शासनकाल में इस नगर को देवपुरी नाम से ही जाना जाता था। सागर जिले के गजेटियर में भी यह दर्ज है। इसी धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान के आधार पर लंबे समय से नाम बदलने की मांग उठती रही है।
नाम बदलने की प्रक्रिया पहले से जारी
वहीं, 5 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक पटेरिया ने अशासकीय संकल्प पेश किया था। उस समय भी CM मोहन यादव ने केंद्र से मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया था। अब देवरी विधानसभा में पहली बार पहुंचकर उन्होंने इस ऐलान को फिर दोहराया है।
सत्ता और विपक्ष दोनों एकमत
विधायक पटेरिया ने बताया कि खंडेराव मंदिर के दर्शन के लिए देशभर से लोग आते हैं। इसलिए देवरी को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।
गौरझामर और केसली मंडी को भी सौगात
FAQ
- सागर के देवरी का नाम देवपुरी क्यों रखा जाएगा?
देवरी में करीब 400 साल पुराना खंडेराव मंदिर है। मराठा शासनकाल में इस नगर को देवपुरी के नाम से जाना जाता था। यह उल्लेख सागर जिले के गजेटियर में भी दर्ज है। इसी धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान के आधार पर लंबे समय से नाम बदलने की मांग हो रही थी।
सागर के देवरी का नामकरण फिर आया चर्चा में, हम साथ-साथ हैं की हो रही राजनीति
देवरी में पटवारी से मारपीट के बाद पटवारी संघ ने की बीजेपी विधायक की घेराबंदी, हड़ताल की चेतावनी
नेहा जैन की हाईकोर्ट में बड़ी जीत: हटाने का सरकारी आदेश रद्द, देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बहाली
बीजेपी नेताओं के बीच दरार, देवरी नगर पालिका में राइट टू रिकॉल चुनाव
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari