सागर शराब कांड: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पीड़ितों से मिले, दिग्विजय को बोले बिना शहद का छत्ता

Sandeep Kumar | Sept 14, 2026, 18:25 IST
Share
सागर शराब कांड
सागर शराब कांड

मध्य प्रदेश के सागर शराब कांड में मौतें लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर के अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने तीन दिन में मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
  • राजपूत ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
  • मंत्री ने शराब से 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
  • सरकार ने मुआवजा और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
  • मंत्री ने दिग्विजय सिंह को बिना शहद का छत्ता बताया है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। लगातार हो रही मौतों से प्रशासन में हड़कंप मचा है।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मरीजों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार हरकत में आ गई है। मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने का दावा किया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया है।

तीन दिन में आएगा मुआवजा

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री ने साफ कहा कि अगले तीन दिनों में सभी मृतकों के बैंक खातों में राशि पहुंच जाएगी। इसका मकसद यह है कि किसी परिवार को आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े।

दोषियों पर सख्ती की तैयारी

मंत्री ने कहा कि त्रासदी के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और प्रशासन अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मार रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सरकार इसे बड़ी प्राथमिकता बताकर आगे बढ़ रही है।

सियासत हुई तेज

इस मानवीय त्रासदी पर अब राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसा। मंत्री ने कहा कि उनके बयानों में अभी भी बचपना झलकता है।

दिग्विजय सिंह पर तीखा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर मंत्री का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि अब दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता। मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बिना शहद के छत्ते जैसे हैं।

उनके मुताबिक छत्ता तो है, लेकिन शहद गायब है। यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रहा है। बहरहाल, 20 मौतों के बाद पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही।

ये भी पढ़ें...

सागर शराब कांड पर दिग्विजय सिंह के आरोप, बोले-SP हर महीने माफिया से लेते हैं 50-60 लाख रुपए

सागर शराब कांड: 45 लोगों की मौत हुई, आंकड़े छिपा रहा प्रशासन, दिग्विजय सिंह का दावा

सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

सागर शराब कांड: मौतों से पहले डॉक्टर ने बजाई थी खतरे की घंटी, सिस्टम ने सुनी नहीं

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • जहरीली शराब
  • सागर शराब कांड
  • शराब कांड
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा