कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रुद्राक्ष शुक्ला को बताया कलयुग का हिंदू औरंगजेब
Vishwanath Singh | Apr 14, 2025, 16:06 IST
The Sootr
पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि मां चामुंडा की इस पावन नगरी में हम मां से क्षमा मांगने आए हैं। मां जिन आतताइयों ने तेरा अपमान किया है। उन लोगाें ने तेरा प्यार और आशीर्वाद देखा है, तेरा क्रोध नहीं देखा है।
इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेट रुद्राक्ष के द्वारा देवास माताजी के मंदिर के पुजारियों के साथ अभद्रता किए जाने को लेकर अब कांग्रेस मुखर हो गई है। जहां एक ओर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रुद्राक्ष के शराब के नशे में मंदिर जाने की बात कही तो सोमवार को पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा, पिंटू जोशी और अमित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मंदिर पहुंच गए। यहां पर वर्मा ने रुद्राक्ष को हिंदू औरंगजेब का नाम दे दिया। कहा कि एक वो औरंगजेब था जो कि मंदिर तोड़ता था तो ये कलयुग का हिंदू औरंगजेब है जो कि भगवान को अपमानित करने का काम करता है। इसके अलावा पुजारी संगठन ने भी तीन दिन में माफी मांगने की चेतावनी रुद्राक्ष को दी है तो इधर, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक नरेंद्र जैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पार्टी को विधायक गोलू शुक्ला से इस्तीफा लेना चाहिए।
पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि मां चामुंडा की इस पावन नगरी में हम मां से क्षमा मांगने आए हैं। मां जिन आतताइयों ने तेरा अपमान किया है। उन लोगाें ने तेरा प्यार और आशिर्वाद देखा है, तेरा क्रोध नहीं देखा है। हम प्रार्थना करने आए हैं कि क्रोध मत करना मां। वो तो पापी हैं, दंड के भागीदारी हैं। तू इतनी सर्वशक्तिशाली है कि दंड से वो लोग बच नहीं सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें...अंबेडकर जयंती पर महू पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के योगदान को नकारा
उन्हाेंने कहा कि मैं तो यह कहता हूं कि औरंगजेब ने तो मंदिर तोड़े थे यह आरोप है। इस कलयुग में हिंदू औरंगजेब बन गए हैं आजकल। जो मंदिर के अंदर रात में घुसकर देवी देवताओं के शयन में खलल डालते हैं। चाहें खजराना का पवित्र मंदिर हो, भगवान महांकाल का मंदिर हो या फिर मां चामुंडा की पवित्र टेकरी हो। यहां रात में घुसकर कलयुग के आताताईयों व कलयुग के हिंदू औरंगजेबों ने भगवान के श्यन व निंद्रा में खलल डालकर उनको अपमानित करने का काम किया है। मां इनको दंड जरूर देगी।
यह खबर भी पढ़ें...विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी
मुझे तो दुख इस बात का है कि ये छद्म सनातनी लोग हैं। जिस बच्चे ने यह हरकत की उसका पिता विधायक है और सनातनी विधायक पर मुझे तो आश्चर्य है कि जो असली सनातनी देवास में रहते हैं उनके मुंह से भी एक शब्द नहीं निकला कि मां का अपमान हुआ। हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हम तो मां का क्रोध शांत रहे, मां के क्रोध की ज्वाला से लोग भस्म ना हो जाएं। इसलिए यहां पर आए हैं कि मां उन्हें क्षमा करना। मां तेरे अंदर इतनी शक्ति है कि जिन्होंने ये पाप किया वे बच नहीं पाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें...बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या
उन्होंने कहा कि एसपी जब आते हैं तो छाती फुलाकर आते हैं। यहां पर आने के बाद भीगी बिल्ली बन जाते हैं। कितने शराब के अवैध कारोबार चल रहे हैं। कितने जुएं व सट्टे के अड्डे चल रहे हैं। ये आप सभी लोगों ने छिपा नहीं है। इन पर कार्रवाई तो हो नहीं रही है, उल्टे धर्म क्षेत्र में अनाचार हो रहा है। धर्म क्षेत्र को खंडित किया जा रहा है। एसपी और कलेक्टर मौन हैं, वे गांधीजी के तीन बंदर बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम मोहन यादव का दबाव इन पर है। इन एसपी और कलेक्टर का तत्काल ट्रांसफर किया जाए और ऐसे अफसरों को भेजें ताकि भविष्य में धर्म का अपमान ना हो।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में नकली नोट खपाने आई गैंग काे पकड़ा, शाम को बड़ा खुलासा करेगी क्राइम ब्रांच
इंदौर भाजपा के तथाकथित सनातनी विधायक के पुत्र ने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। माँ चामुंडा का पूजन कर मंदिर की चौखट पर गंगा जल अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित पुजारी के चरण धोकर आशीर्वाद लिया। गत दिनों इंदौर के भाजपा विधायक राकेश गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला एवं उनके समर्थको द्वारा देवास में मां चामुण्डा देवी मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन करने तथा पुजारी परिवार के साथ मारपीट की घटना पर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व मंत्री मप्र शासन सज्जन सिंह वर्मा, दीपक पिंटू जोशी ने मातारानी से क्रोधित ना होने की प्रार्थना कर प्रदेश एवं शहरवासियों पर अपनी कृपा बनाये रखने की प्राथना की।
इस अवसर पर देवास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय सिंह ठाकुर, भगवान सिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता एवं देवास जिला मिडिया प्रभारी अमित कुमार चौरसिया, सुधीर शर्मा, अनिल गोस्वामी, राहुल पंवार, प्रमोद सुमन, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, पंकज वर्मा, पोप सिंह परिहार, महेन्द्र घारू, विजय चौहान, जाकिर उल्हा, संतोष मोदी कल्याण सिंह पंवार, रोहित शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
मां आतताइयों ने तेरा प्रेम देखा है क्रोध नहीं
यह खबर भी पढ़ें...अंबेडकर जयंती पर महू पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के योगदान को नकारा
भगवान की निंद्रा में खलल डाला
The Sootr
असली सनातनी देवास में रहते हैं, वे भी मौन हैं
यह खबर भी पढ़ें...बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या
गांधीजी के तीन बंदर हैं देवास पुलिस में
वर्मा ने पुलिस प्रशासन के अफसरों पर तंज कसते हुए कहा कि अंधे, बहरे, लूले और लंगड़े लोगों से हम क्यों मिलेंगे। मैंने तो कई साल बाद महात्मा जी के 3 बंदर देवास पुलिस में देखे। ना बुरा देखेंगे, ना बुरा बोलेंगे और ना बुरा सुनेंगे। वाह री देवास पुलिस, मान गए आपके तो। गांधीजी के तीन बंदर बन गए। सीसीटीवी फुटेज में सब आ रहा है।
The Sootr
शराब के अवैध कारोबार पर नहीं हो रही कार्रवाई
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में नकली नोट खपाने आई गैंग काे पकड़ा, शाम को बड़ा खुलासा करेगी क्राइम ब्रांच
चौखट पर चड़ाया गंगाजल, पुजारियों के चरण धोए
पांव पखारने बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी नेता
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel