रिश्वतखोर पटवारी कैमरे में कैद, मोबाइल पर लिखे पैसे, किसान ने बनाया वीडियो!

Vikram Jain | Apr 15, 2025, 17:46 IST
Share
satna patwari bribe video viral
सांकेतिक फोटो

सतना जिले में एक पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पटवारी ने किसानों से नामांतरण के लिए 15000 रुपए की रिश्वत मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कड़ी कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सतना जिले में एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पटवारी किसानों से 15000 रुपए की रिश्वत मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यह वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। अब मामले में पटवारी को निलंबित कर दिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

सतना जिले के कोठी तहसील के भंवर गांव में पदस्थ पटवारी शिवेंद्र सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। वीडियो में पटवारी किसानों से नामांतरण के लिए 15000 रुपए की रिश्वत मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब भंवर गांव के निवासी रामभगत पांडेय के निधन के बाद उनके परिवार के सदस्य जमीन का नामांतरण करवाने पटवारी के पास गए थे।

काम के एवज में 15 हजार रुपए की डिमांड

पटवारी ने नामांतरण के लिए 15000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बिना पैसे के पटवारी नामांतरण करने को राजी नहीं था। परेशान होकर परिवार के सदस्य ने उसे रिश्वत देने के बाद वीडियो में कैद कर लिया। वीडियो में पटवारी यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि पैसे मिलते ही काम हो जाएगा। वीडियो में यह भी देखा गया कि पटवारी 4 हजार रुपए लेने के बाद पूरी रकम एक साथ देने की बात कर रहा था। जब पटवारी ने ज्यादा पैसे के लिए दबाव बनाया गया तो इस वीडियो को वायरल कर दिया गया।

thesootr
thesootr


पटवारी ने कहा- इतने में नहीं चलेगा काम

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गांव में एक घर के बाहर बैठे पटवारी शिवेंद्र सिंह से मिलने के लिए किसान आता है और वह पटवारी को 4 हजार रुपए देता है। इसके बाद पटवारी कम पैसे लेने से मना कर देता है। वीडियो में रिश्वत की रकम पूछे जाने पर पटवारी शिवेंद्र सिंह ने अपने मोबाइल में 15 हजार लिखकर दिखाया। वीडियो में दिख रहा है कि 15 हजार रुपए डिमांड की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

गुर्जर समाज का फरमान, महिलाएं न करें सड़क पर डांस, DJ बजाया तो लगेगा 11 हजार का जुर्माना

वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित

किसान ने सोमवार को रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया। एसडीएम एलआर जांगड़े ने कहा कि वीडियो में रिश्वत लेते हुए पटवारी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, और इस मामले की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल कलेक्टर और मेनका गांधी के भाई को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब, जानें पूरा विवाद

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ सतना जिले के भंवर गांव के पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ।

✅ पटवारी ने किसानों से नामांतरण के लिए 15000 रुपए की रिश्वत मांगी।

✅ वीडियो में पटवारी 4 हजार रुपए लेकर पूरी राशि एक साथ देने की बात करता हुआ दिखा।

✅ वायरल वीडियो के बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

✅ वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त का एक्शनः 10 हजार की रिश्वत लेते हुए फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

बेवफा चाय की दुकान में लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते प्रभारी प्राचार्य को रंगे हाथोॆं पकड़ा

सतना न्यूज | satna news | रिश्वतखोर पटवारी | पटवारी सस्पेंड

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • रिश्वत
  • वीडियो वायरल
  • सतना न्यूज
  • राजस्व विभाग
  • पटवारी सस्पेंड
  • satna news
  • रिश्वतखोर पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा