सरेंडर करने कोर्ट जा रहे सौरभ शर्मा को बीच रास्ते में लोकायुक्त ने पकड़ा
Sourabh Bhatnagar | Jan 28, 2025, 11:54 IST
सौरभ शर्मा
भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को हिरासत में ले लिया है। सौरभ शर्मा करीब 40 दिनों से फरार था। कल उसने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया था।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग (MPRTO) के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार सौरभ सरेंडर करने कोर्ट जा रहा था। बताया गया है कि कोर्ट के बाहर ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सौरभ शर्मा करीब 40 दिनों से फरार था। कल उसने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया था।
गौरतलब है कि ईडी, आयकर विभाग और लोकायुक्त की टीम ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसके बाद से वह फरार था। करीब 40 दिनों तक गायब रहने के बाद सौरभ ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई। सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि उसे जान का खतरा है और उस पर हमला हो सकता है। इसके साथ ही उसने हर 24 घंटे में मेडिकल चेकअप की मांग भी की है।
इस हाई-प्रोफाइल केस की शुरुआत पिछले महीने उस वक्त हुई थी, जब सौरभ शर्मा के नाम से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की। शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से यह संपत्ति अर्जित की।
बड़ी खबर: सौरभ शर्मा ने जिला अदालत के लोकायुक्त कोर्ट में लगाया सरेंडर का आवेदन, मगर भोपाल आ चुका है
2:00 बजे : जानकारी सामने आई कि सौरभ ने 1 बजे कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कोर्ट में मीडिया की भीड़ लग गई। इसी के साथ ब्रेकिंग न्यूज की दौड़ भी मच गई। 3:15 बजे : लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह टीम के साथ कोर्ट पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा- थोड़ा इंतजार कीजिए, सब साफ हो जाएगा। लोकायुक्त टीम करीब आधे घंटे बाद रवाना हो गई। 3:24 बजे : thesootr ने पुख्ता जानकारी के साथ बताया कि सौरभ शर्मा ने कोई सरेंडर नहीं किया है। यह सिर्फ अफवाह है। हालांकि सौरभ की पत्नी राधिका जरूर कोर्ट पहुंची है। 3:30 बजे: thesootr में खबर आते ही बड़े मीडिया समूह भी अपनी खबर को पलटने लगे। किसी ने सौरभ के सरेंडर की हैडलाइन पर ? लगाया तो किसी ने द सूत्र को कॉपी करके खबर ही बदल दी। 4:00 बजे : सौरभ कहां है, इसके बारे में स्थिति साफ नहीं हुई। मीडियाकर्मी कोर्ट परिसर में जुटे रहे। आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है कि सौरभ कोर्ट पहुंचा या नहीं।
सोमवार को सबसे पहले खबर ब्रेक करने की होड़ मच गई थी। मगर इस आपाधापी में भी सिर्फ thesootrही सच साबित हुआ। क्या स्थानीय और क्या नेशनल, सारे मीडिया जब सौरभ शर्मा के सरेंडर की खबरें ब्रेक कर रहे थे, तब thesootr ने अपने पाठकों को बताया था- सौरभ ने नहीं किया सरेंडर… जी हां और यही सच साबित हुआ।
![d106949e-731]()
गौरतलब है कि ईडी, आयकर विभाग और लोकायुक्त की टीम ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसके बाद से वह फरार था। करीब 40 दिनों तक गायब रहने के बाद सौरभ ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई। सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि उसे जान का खतरा है और उस पर हमला हो सकता है। इसके साथ ही उसने हर 24 घंटे में मेडिकल चेकअप की मांग भी की है।
क्या है पूरा मामला?
बड़ी खबर: सौरभ शर्मा ने जिला अदालत के लोकायुक्त कोर्ट में लगाया सरेंडर का आवेदन, मगर भोपाल आ चुका है
सोमवार को उड़ी थी सौरभ के सरेंडर की अफवाह
सरेंडर को लेकर इस तरह चला था पूरा घटनाक्रम…
द सूत्र ने बताया था सच...
d106949e-731
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj