जिस बैंक में किया काम उसी को चार साल तक लूटा, अब पांच अफसरों पर FIR, EOW करेगी जांच
Raj Singh | Feb 27, 2025, 13:29 IST
SBI BANK
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पांच अधिकारियों के खिलाफ करोड़ों रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पांच अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन अधिकारियों पर एक करोड़ 68 लाख रुपए का गबन करने का आरोप है। इस मामले की जांच अब EOW (Economic Offences Wing) द्वारा की जाएगी। बता दें कि यह गबन एसबीआई की हजीरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र शाखा में हुआ था।
ये भी खबर पढ़ें... चालबाज चपरासी ने बैंक मैनेजर के साथ कर दिया 10 करोड़ का गबन
भोपाल स्थित EOW ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब ग्वालियर EOW इस गबन मामले की जांच करेगी। जानकारी के मुताबिक यह गड़बड़ी साल 2020 से 2024 के बीच हुई थी। आरोपियों ने बैंक खातों से गबन किया था और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की थी।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों ने करीब 1 करोड़ लाख 68 रुपए की हेरफेर की थी। इस पैसे का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड और लाइफ इंश्योरेंस में निवेश के लिए दिखाया गया था। यह गबन बैंक के खाते से हुआ और अधिकारियों ने इसका गलत फायदा उठाया।
ये भी खबर पढ़ें... पासबुक में हेराफेरी कर 70 लाख का गबन करने वाला पोस्ट मास्टर गिरफ्तार
ग्वालियर में एसबीआई के अफसरों द्वारा किए गए गबन के मामले ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस केस में यह जानना जरूरी होगा कि किस तरह से इस घोटाले को अंजाम दिया गया और इसे रोकने के लिए किस प्रकार के कदम उठाए जाएंगे।
गबन के आरोपियों में पांच बैंक अफसर शामिल
ग्वालियर में एसबीआई के जिन पांच अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें वरुण पाराशर, विजेंद्र सिंह बेस, शरद टन्डन, सोनम शेजवाल और तेजन अग्रवाल शामिल हैं। सभी पर बैंक खातों से गबन करने का आरोप है। इन अधिकारियों ने म्यूचुअल फंड और जीवन बीमा (Life Insurance) में निवेश के नाम पर घोटाला किया।
एफआईआर दर्ज, EOW करेगी जांच
गबन की रकम 1 करोड़ 68 लाख रुपए
ये भी खबर पढ़ें... पासबुक में हेराफेरी कर 70 लाख का गबन करने वाला पोस्ट मास्टर गिरफ्तार
एसबीआई गबन केस की जांच में सामने आए कई सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman