ग्वालियर एसपी ऑफिस में पदस्थ 71 लाख रुपए का घोटालेबाज आरक्षक गिरफ्तार

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
71 लाख रुपए का घोटाला करने वाला आरक्षक पकड़ाया
71 लाख रुपए का घोटाला करने वाला आरक्षक पकड़ाया

ग्वालियर SP ऑफिस में अफसरों के नीचे ही क्लर्क ने लाखों का घोटाला करता रहा। हद तो यह है कि अफसरों को आरक्षक भदौरिया की करतूतों का पता भी नहीं चला। कोष व लेखा विभाग ने सिस्टम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के बाद SP ऑफिस में 71 लाख रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है। मध्यप्रदेश

GWALIOR. ग्वालियर को एसपी ऑफिस में पदस्थ घोटालेबाज आरक्षक अरविंद भदौरिया को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षक अरविंद भदौरिया पर घोटाले का आरोप है। आरक्षक भदौरिया ने एसपी ऑफिस में रहने के दौरान तकरीबन 71 लाख रुपए के सरकारी धन की गड़बड़ी की है। कोष व लेखा विभाग ने सिस्टम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के बाद SP ऑफिस में 71 लाख रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है। पुलिस अरविंद भदौरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोष और लेखा विभाग ने पकड़ी करतूत


ग्वालियर SP ऑफिस में अफसरों की नाक के नीचे क्लर्क लाखों का घोटाला करता रहा। हद की बात तो यह है कि अफसरों को आरक्षक भदौरिया की करतूतों का पता भी नहीं चला। कोष और लेखा विभाग के कर्मचारियों ने सिस्टम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के बाद एसपी ऑफिस में 71 लाख रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है। इस मामले में क्लर्क अरविंद सिंह भदोरिया को प्रथम दृष्टया दोषी ठहराया जा रहा है।

लोकायुक्त का डर हो रहा कम, जानें कितने अफसरों पर नहीं हो सके केस दर्ज

PSC की तर्ज पर होगी सब इंस्पेक्टर की परीक्षा, 7 साल से राह तक रहे युवा

2018 से जुलाई 2023 के बीच किया है घोटाला

आयुक्त कोष और लेखा ने मामले की जांच संयुक्त संचालक कोष एलएन सुमन को सौंपी है। इस जांच टीम में चार सदस्य उपसंचालक अर्चना त्रिपाठी, विवेक सक्सेना नरेंद्र सिंह भी शामिल किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुराने बिलों की डिटेल्स मांगी गई है। कोष और लेखा अधिकारियों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यह गड़बड़ी 2018 से लेकर जुलाई 2023 के बीच में की गई है।

5 सालों में हुए भुगतान और बिलों की करेंगे जांच

ट्रेजरी अफसर ने अपनी जांच में पाया कि 71 लाख रुपए का संदिग्ध भुगतान 77 खातों में किया गया है। बिल क्लर्क पुलिस आरक्षक अरविंद सिंह भदौरिया ने अपनी पत्नी नीतू के एसबीआई खाते में 17 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा ने कहा कि इस गड़बड़ी की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कर दी गई है और उनसे रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। ट्रेजरी ऑफिसर अब पिछले 5 सालों में हुए भुगतान और बिलों की जांच भी करेंगे। इस तरह का मामला सामने आने के बाद एसपी ऑफिस भी सवालों के घेरे में आया है। आखिर जिस कार्यालय में खुद एसपी बैठते हैं, वहां इस तरह की गड़बड़ी का हो जाना पुलिस अधिकारियों की बड़ी चूक को दिखाता है।

Tags:
  • एसपी ऑफिस
  • ग्वालियर एसपी
  • घोटालेबाज आरक्षक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर