भोपाल AIIMS में टेस्ट के भुगतान के लिए कतार से बचें, ऐसे करें पेमेंट

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-27T211155.295
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-27T211155.295

स्कैन एंड पे सुविधा मध्य भारत के AIIMS जैसे बड़े अस्पताल में पहली बार शुरू की जा रही है। इससे मरीजों को लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और वे आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

भोपाल एम्स अब मरीजों को कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यहां पर अब 'स्कैन एंड पे' सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए मरीजों को अपना आभा ऐप ( Aabha App) इस्तेमाल करना होगा। इस ऐप से स्कैन करके, मरीज डॉक्टर द्वारा बताए गए टेस्ट और अन्य सेवाओं का भुगतान कर सकेंगे।

AIIMS प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने की मरीज की पिटाई

5000 से अधिक मरीजों को मिलेगा फायदा

एम्स के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह के मुताबिक यह सुविधा मध्य भारत में पहली बार शुरू की जा रही है। इससे मरीजों को लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और वे आसानी से भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के डिजिटल इंडिया के विजन ( Vision Digital India ) के हिसाब से है। हर दिन लगभग 5000 से अधिक मरीजों को फायदा मिलेगा।

एम्स गोरखपुर में निकली 144 पदों पर भर्ती, लिंक से करें अप्लाई

ऐसे करें भुगतान

यदि डॉक्टर्स ने आपको कुछ टेस्ट करवाने को कहा है। अब आप अपना आभा ऐप खोलें। ऐप में आपको अपने टेस्ट के बारे में जानकारी दिखाई देगी। उस पर क्लिक करें। फिर क्यूआर कोड को स्कैन करके भुगतान करें। इस तरह आप अस्पताल के अन्य बिल या पेमेंट भी कर सकते हैं। अब आपको अस्पताल में लाइन लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

एम्स भोपाल भर्ती घोटाला : अयोग्य डॉक्टरों को दी नियुक्ति और प्रमोशन, इस तरह हुआ खुलासा

लंबी लाईनों से मिलेगा छुटकारा

AIIMS के डायरेक्टर ने इस सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पहल एमपी में पहली शुरू हुई है। पेशट्स को इसका भरपूर लाभ मिलेगा, साथ ही उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे समय की बचत होगी और भुगतान प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल एम्स
  • मध्य प्रदेश
  • AIIMS
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • स्कैन एंड पे सुविधा
  • आभा ऐप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर