SDG INDIA INDEX 2023-24 की रिपोर्ट जारी, मध्य प्रदेश बना फ्रंट रनर स्टेट

Amresh Kushwaha | Jul 13, 2024, 09:53 IST
Share
SDG INDIA INDEX 2023-24
SDG INDIA INDEX 2023-24

नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी कर दिया है और कहा कि वैश्विक प्रतिकूलताओं के बावजूद भारत सतत विकास के लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं इस रिर्पोट में एमपी 67 अंक हासिल कर फ्रंट रनर स्टेट की कैटेगरी में शामिल हुआ।

SDG India Index 2023-24: नीति आयोग ने शनिवार 12 जुलाई को एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 की रिपोर्ट जारी कर दी। नीति आयोग द्वारा जारी इस रिपोर्ट के मुताबिकमध्य प्रदेश 67 समग्र अंकों के साथ फ्रंट रनर राज्य बन गया है।

प्रदेश ने जिम्मेदारी के साथ उपभोग और उत्पादन, भूमि पर जीवन, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ पानी और स्वच्छता, सतत शहरी और सामुदायिक विकास तथा गरीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

वर्ष 2020-21 में मध्य प्रदेश 62 अंकों के साथ परफॉर्मर राज्यों में शामिल था। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सफलता पर प्रदेश के अफसरों को बधाई देते हुए आने वाले समय में और अच्छा परफार्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ये खबर भी पढ़िए...रिश्वत लेती है, झूठे केस दर्ज करती है पुलिस- कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का बड़ा बयान

एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) इंडिया इंडेक्स 2023-24 में मध्य प्रदेश के सतत विकास लक्ष्यों में लक्ष्यवार अंक निम्नानुसार हैं-

लक्ष्य तथा उद्येश्य

अंक

लक्ष्य 1 गरीबी उन्मूलन

67

लक्ष्य 2 भुखमरी उन्मूलन

48

लक्ष्य 3 अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर

56

लक्ष्य 4 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

49

लक्ष्य 5 लैंगिक समानता

48

लक्ष्य 6 साफ पानी और स्वच्छता

87

लक्ष्य 7 सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा

90

लक्ष्य 8 अच्छा काम और आर्थिक विकास

64

लक्ष्य 9 उद्योग, नवाचार और आधोसंरचना विकास

39

लक्ष्य 10 असमानता में कमी

54

लक्ष्य 11 सतत शहरी और सामुदायिक विकास

86

लक्ष्य 12 जिम्मेदारी के साथ उपभोग और उत्पादन

92

लक्ष्य 13 जलवायु परिवर्तन

63

लक्ष्य 15 भूमि पर जीवन

90

लक्ष्य 16 शांति और न्याय के लिए संस्थान

73

समग्र अंक

67

सूचकांक के अनुसार मध्य प्रदेश ने 1.36 करोड़ व्यक्तियों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला है। प्रदेश में 97.87% लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कवरेज मिल रहा है। कुल प्रसव में से संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 98.48% है। 9 से 11 महीने के आयु समूह में पूर्ण टीकाकरण वाले बच्चों का प्रतिशत 93.19% है। प्रदेश में जन्म के समय लिंगानुपात 950 के लक्ष्य के विरुद्ध 956 है।

ये खबर भी पढ़िए...अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

प्रदेश के शत प्रतिशत घरों में बिजली पहुंच गई है। प्रधानमंत्री जन धन योजना में महिला खाताधारकों का प्रतिशत 50% लक्ष्य के विरुद्ध 55.57% है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों से जुड़ी लक्षित बस्तियों का प्रतिशत 99.98% है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33% के लक्ष्य के मुकाबले 50% है। पर्यावरण मानकों का अनुपालन करने वाले उद्योगों का प्रतिशत 98.40% है जबकि भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण क्षेत्र 25.14% है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Weather : भोपाल में जमकर बरसे बादल, आज 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उल्लेखनीय है कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स सूचकांक व्यापक रूप से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई प्रगति के आधार पर उनकी रैंकिंग निर्धारित करता है। इस सूचकांक में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए 16 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर लक्ष्यवार अंक की गणना की जाती है। 65 से 99 अंक प्राप्त करने पर फ्रंट रनर श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • SDG INDIA INDEX 2023-24
  • एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा