पाकिस्तानी प्रेम में नप गई MP की सरकारी टीचर शहनाज , वीडियो पोस्ट कर पार कर दी हदें

Reena Sharma Vijayvargiya | May 17, 2025, 15:00 IST
Share
The sootr
The sootr

सीहोर जिले की एक शिक्षिका शहनाज परवीन को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के समर्थन में वीडियो साझा करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। शहनाज परवीन, जो कि जावर की निवासी हैं और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा में कार्यरत हैं।

नफीस खान@सीहोर

सीहोर की शिक्षिका को पाकिस्तानी सेना के पक्ष में वीडियो शेयर करना महंगा पड़ गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की शिक्षिका शहनाज परवीन को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने निलंबित कर दिया है। जावर निवासी शिक्षिका शहनाज परवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाडा हाई स्कूल में तैनात है। शिक्षिका शहनाज परवीन द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में पोस्ट किया था, जिसमें यह बोला गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों को अल्लाह अच्छा रखे।

खबर यह भी : ब्रह्मोस मिसाइलों ने ऐसे उड़ाया पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस, पूर्व पीएएफ चीफ ने किया खुलासा

शिक्षिका निलंबित

The sootr
The sootr
शिक्षिका शहनाज परवीन द्वारा धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 का उल्लंघन किया गया, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति अथवा संस्थाएं सोशल मीडिया (फेस बुक, वाट्सएप, इन्सटाग्राम, एक्स, ट्विटर आदि) पर ऐसी कोई भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं, पोस्ट, वीडियो, रील्स को अपलोड एवं फार्वड या वायरल नहीं करेगा। इसके संबंध में बीते दिवस बजरंग दल की ओर से शिक्षा विभाग में याचिका भी दायर की गई थी। शिक्षा विभाग के डीईओ संजय सिंह तोमर ने शिक्षिका के इस कृत्य को कदाचरण मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इस दौरान शिक्षिका परवीन का मुख्यालय निलंबन अवधि में इछावर रहेगा।

खबर यह भी : इंदौर मेट्रो के कर्मचारी बोले- पाकिस्तान जिंदाबाद, एक रात में पूरा भारत साफ

दो सप्ताह पहले भी आया था एक वीडियो

ज्ञात रहे करीब दो सप्ताह पहले सीहोर जिले के आष्टा में एक मुस्लिम युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पर विवादित पोस्ट कर मामला गरमा दिया था। अलीपुर आष्टा निवासी शोएब सिद्दीकी पिता मुबीन सिद्दीकी 20 साल ने अपने इंस्ट्राग्राम आईडी पर पाकिस्तान के समर्थन में रील वीडियो अपलोड कर विवादित पोस्ट कर डाली थी।

खबर यह भी : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का राज, खोली पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल

खबर यह भी : सिंधु जल संधि के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत ने ठुकराई अपील

इसके बाद से शहर सहित जिले भर से युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उतने लगी थी। हिंदू संगठन सहित नागरिक युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे। मामले की गंभीरता देख सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला पर आष्टा की पार्वती पुलिस हरकत में आई और महज कुछ घंटों में ही युवक को पुलिस ने पक लिया था।

मध्य प्रदेश

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • विवाद
  • सोशल मीडिया
  • वीडियो
  • पाकिस्तानी सेना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज