शंकर लालवानी लोकसभा में 48 लाख रुपए खर्च कर बने थे सांसद, बीजेपी ने उन्हें दिए थे चुनाव के लिए 50 लाख

Sandeep Kumar | Updated:
Share
HHHH
इंदौर सांसद शंकर लालवानी

इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद शंकर लालवानी को लेकर एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आ रहा है । लालवानी ने पिछले लोकसभा यानी साल 2019 के चुनाव में 48 लाख रुपए खर्च किए थे और ये राशि बीजेपी ने ही उनके चुनाव खाते में 50 लाख रुपए जमा कराई थी।

संजय गुप्ता @INDORE. मध्य प्रदेश में वोटों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले शंकर लालवानी ( Shankar Lalwani ) ने इंदौर से चुनाव पर साल 2019 में 48 लाख रुपए खर्च किए थे। चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ( BJP ) ने ही उनके चुनाव खाते में 50 लाख रुपए जमा कराए थे। हालांकि पार्टी से मिली राशि में से वह करीब 14 लाख रुपए ही खर्च कर पाए।

ये खबर भी पढ़िए...जहांनुमा होटल के मालिक नादिर रशीद ने भोपाल में गोली मारकर की आत्महत्या, नवाब खानदान से है ताल्लुक

लालवानी ने खुद के 32 लाख रुपए किए थे खर्च


चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2109 के चुनाव के दौरान लालवानी ने कुल 48.21 लाख रुपए खर्च किए थे। इसमें से उन्होंने खुद की जेब से 32 लाख 23 हजार रुपए खर्च किए थे। वहीं पार्टी से मिले 50 लाख में से मात्र 13.70 लाख रुपए और पार्टी को नकद में मिले अन्य दान 2.27 लाख रुपए का भी चुनाव में खर्च किया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल Masjid कमेटी में हुए घोटाले का खुला राज, जानें किसके कार्यकाल में हुआ था घोटाला

मोदी की सभा के लिए खर्च हुए 12.68 लाख रुपए


*लालवानी ने 11.11 लाख रुपए राजनीतिक सभा, रैली, जुलूस पर खर्च किया।
*पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मई को उनके समर्थन में प्रचार किया, इसमें 12.68 लाख खर्च हुए।
*लालवानी ने कार्यकर्ताओं को ज्यूस, छाछ, चाय पिलाने में 1.71 लाख रुपए खर्च किए।
*सोशल मीडिया पर प्रचार में 1,79 लाख रुपए तो रेडियो पर प्रचार के लिए 1.15 लाख रुपए और प्रिंट मीडिया में 3.70 लाख रुपए कुल 7.15 लाख रुपए खर्च किए।
*मंच, पंडाल आदि में 2.73 लाख रुपए खर्च किए तो वहीं उनकी फूल-मालाओं में 15 हजार 500 रुपए खर्च हुए।

ये खबर भी पढ़िए...649 करोड़ के मालिक हैं नकुलनाथ, फिर भी नहीं है खुद के नाम पर गाड़ी

कांग्रेस के पंकज संघवी ने जेब से मात्र 25 हजार रुपए लगाए


साल 2019 के चुनाव में लालवानी से 5.47 लाख की करारी हार के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज संघवी का खुद की जेब से ज्यादा खर्च नहीं करना भी कारण बन गया। इस चुनाव में उन्होंने अपनी जेब से मात्र 25 हजार 352 रुपए खर्च किए। वहीं पार्टी ने 50 लाख रुपए चुनाव के लिए दिए थे। इसी से चुनाव लड़ा। उन्होंने पूरे चुनाव में कुल 50.89 लाख रुपए खर्च किया। इसमें भी सोशल मीडिया, प्रिंट व अन्य मीडिया पर कोई खर्च नहीं किया, ना ही कार्यकर्ताओं को चाय, ज्यूस पिलाने पर कोई खर्च किया।

ये खबर भी पढ़िए...पीएम नरेंद्र मोदी की लहर पर सवार BJP ने इस काम में भी लगा दी शतक

Tags:
  • Shankar Lalwani
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें