शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में लगी आग, बाघ-शावकों को बचाने में जुटा वन विभाग

Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 22:03 IST
Share
shivpuri-madhav-tiger
shivpuri-madhav-tiger

आग माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में लगी थी, जहां तीन व्यस्क बाघ और दो छोटे शावक सक्रिय रूप से घूम रहे थे। इस इलाके में आग लगने से वन्यजीवों के जीवन को गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में शनिवार को आग भड़क गई। जिससे यहां के वन्यजीवों, बाघों और शावकों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा। तेज गर्मी और सूखी पत्तियों के कारण जंगल में आग तेजी से फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन ने तुरंत स्थिति पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रेंजर के अनुसार, अब तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

2844d0e3-ff1
2844d0e3-ff1

आग का फैलाव और वन्यजीवों की सुरक्षा

आग माधव टाइगर रिजर्व के पूर्वी हिस्से में लगी थी, जहां तीन व्यस्क बाघ और दो छोटे शावक सक्रिय रूप से घूम रहे थे। इस इलाके में आग लगने से वन्यजीवों के जीवन को गंभीर खतरा मंडरा रहा है। वन विभाग ने तुरंत सक्रिय कदम उठाए और आग को नियंत्रित करने के साथ-साथ बाघों और शावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए। पार्क प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस विधायक हनी सिंह पर भाभी का बड़ा आरोप- पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, संपत्ति भी हड़पी!

ये खबर भी पढ़िए... सागर में अतिक्रमण न हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर तलब

ये खबर भी पढ़िए... यौन उत्पीड़न पर अब कलकत्ता हाईकोर्ट फैसला, नाबालिग के ब्रेस्ट छूना रेप नहीं

आग बढ़ने के कारण और उपाय

गर्म मौसम और सूखे पत्तों ने जंगल में आग फैलने के खतरे को और बढ़ा दिया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पार्क प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी और आग प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी। अधिकारियों ने आग को पूरी तरह से काबू में करने के लिए हर संभव उपाय अपनाए। रेंजर आरके दीक्षित के अनुसार, आग की शुरुआत पार्क की बाउंड्री के पास किसी जलती हुई बीड़ी या सिगरेट के कारण हुई, जिसे फेंकने से आग भड़क गई थी। आग ने लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया था, लेकिन अब तक इसे काबू कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... महिला की अमानवीयता : मासूम बच्चे की जान डाली खतरे में, बीड़ी पिलाते बनाया वीडियो

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी
  • बाघ
  • माधव टाइगर रिजर्व
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई