शिवपुरी में मंत्री तोमर ने किया पैदल दौरा, संजय कॉलोनी के लोगों की सुनी समस्याएं
Vikram Jain | Jan 26, 2025, 18:53 IST
shivpuri Minister pradyuman singh tomar walks listens public issues
शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शहर की संजय कॉलोनी का पैदल दौरा कर निरीक्षण किया। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी। जिसके बाद मंत्री तोमर ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार (26 जनवरी) को शिवपुरी का दौरा किया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। मंत्री तोमर ने शिवपुरी के वार्ड नंबर-35 की संजय कॉलोनी का पैदल दौरा किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।
![d1b3e0c0-5fc]()
दरअसल, रविवार को शिवपुरी जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर संजय कॉलोनी में लोगों के बीच पहुंचे। मंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। वे पैदल ही लोगों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी जमकर शिकायतें कीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कॉलोनी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता हैं।
![3a0313c7-1db]()
बता दें संजय कॉलोनी में अधिकांश मजदूर वर्ग के परिवार निवास करते हैं, और लंबे समय से यहां के लोग इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे। कॉलोनी की गलियों में जलभराव की समस्या, नालियों की कमी और अंधेरे में बिजली की कमी के कारण वहां के निवासी परेशान हैं।
![48a512ef-9dd]()
BJP का आरोप- महू रैली में कार्यकर्ताओं को 30 घंटे पहले बना खाना परोसेगी कांग्रेस
कॉलोनी में पहुंचे मंत्री तोमर को देखकर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं। महिलाओं ने मंत्री के सामने अपनी शिकायतें रखीं, महिलाओं ने बताया कि यहां गलियों में अंधेरा रहता है। यहां खंभों पर लाइट नहीं लगी हैं। पानी की समस्या भी बहुत गंभीर है। सड़क नहीं होने से जलभराव होता है। कॉलोनी में नालियां भी नहीं है जिससे सड़क पर पानी बहते रहते है। पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है।
![9f883937-827]()
संजय कॉलोनी का पैदल दौरा करते हुए मंत्री तोमर एक दलित परिवार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सौर ऊर्जा योजना के बारे में भी जानकारी दी और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना की जानकारी देने के लिए कैंप लगाएं।
![d599aebf-bd2]()
PCC चीफ जीतू पटवारी ने मंच से मांगी राहुल गांधी से माफी, बोले- हो गई बड़ी गलती
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह दौरा चुनाव से संबंधित नहीं है, बल्कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर उन्होंने बिना सूचना के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए यह दौरा किया।
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कॉलोनीवासियों को भरोसा दिलाया कि अगले 15 दिनों के भीतर कॉलोनी की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, और एक महीने में सड़क भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह बाद सड़क डालने के बाद सीएमओ आएंगे उन्हें माला पहना देना।
गणतंत्र दिवस पर स्कूल में खाई खीर-पुड़ी, 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मंत्री तोमर का शिवपुरी दौरा स्थानीय लोगों के लिए बहुत राहतकारी साबित हुआ। उनके आश्वासन से कॉलोनीवासियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। मंत्री तोमर ने बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
राहुल जी! गुल्लक टीम से जो वादा किया, वो कब निभाएंगे, बच्चे आपकी राह देख रहे हैं...
d1b3e0c0-5fc
कॉलोनी वासियों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री
3a0313c7-1db
संजय कॉलोनी में समस्याओं का अंबार
48a512ef-9dd
BJP का आरोप- महू रैली में कार्यकर्ताओं को 30 घंटे पहले बना खाना परोसेगी कांग्रेस
महिलाओं ने मंत्री के सामने बताईं समस्याएं
9f883937-827
बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
d599aebf-bd2
PCC चीफ जीतू पटवारी ने मंच से मांगी राहुल गांधी से माफी, बोले- हो गई बड़ी गलती
यह दौरा चुनाव से संबंधित नहीं
15 दिन में लगेगी स्ट्रीट लाइट
गणतंत्र दिवस पर स्कूल में खाई खीर-पुड़ी, 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
कॉलोनीवासियों में जगी उम्मीद
राहुल जी! गुल्लक टीम से जो वादा किया, वो कब निभाएंगे, बच्चे आपकी राह देख रहे हैं...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari