BJP का आरोप- महू रैली में कार्यकर्ताओं को 30 घंटे पहले बना खाना परोसेगी कांग्रेस
Siddhi Tamrakar | Published:
MAHU RALLY
इंदौर जिले के महू में कांग्रेस की "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली होने जा रही है। इस रैली को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को बासी खाना देने की योजना बना रही है।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में कांग्रेस की "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली सोमवार यानी कि आज ही होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दूसरे दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिस वजह से मध्य प्रदेश की सियासत भी गर्माने लगी है। दरअसल, इस रैली को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर सियासी निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को बासी खाना देने की योजना बना रही है।
नरेन्द्र सलूजा ने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करेगी? क्या इस बासी भोजन को पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी परोसा जाएगा? यह आरोप कांग्रेस पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है कि क्या पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की भलाई को नजरअंदाज कर रही है।
बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महू की रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को 30 घंटे पुराना, बासा खाना खिलाने की योजना बना रही है। सलूजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि रैली के लिए खाना पहले से तैयार किया गया है और पैकेट भी बन चुके हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी, खरगे और प्रियंका गांधी को भी यह बासा खाना ही दिया जाएगा?
बेचारे कार्यकर्ताओं को 30 घंटे पहले बनकर पैक हुआ खाना खिलायेगी कांग्रेस....?
महूँ की कांग्रेस की रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिये भोजन एक दिन पहले आज सुबह ही तैयार हो गया , पैकेट भी बन गये और जिम्मेदारों ने बने हुए भोजन के फोटो और पैकेट के फोटो ख़ुद ही सोशल मीडिया पर भी आज… pic.twitter.com/4cNWUvaIly
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 26, 2025
क्या कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की सेहत से खेल रही है?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari