किसानों के लिए बड़े मुआवजे की घोषणा, अब ये नए नुकसान भी PM Fasal Bima Yojana में होंगे कवर

Sourabh Bhatnagar | Nov 21, 2025, 12:18 IST
Share
shivraj-singh-chauhan-announces-compensation-farmers pradhan-mantri-fasal-bima-yojana
shivraj-singh-chauhan-announces-compensation-farmers pradhan-mantri-fasal-bima-yojana

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान और... नीचे पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुछ नए नुकसान भी कवर होंगे।

पहले जो नुकसान कवर नहीं होते थे। जैसे जंगली जानवरों से फसल का नुकसान और अतिवृष्टि या बाढ़ से होने वाला नुकसान, अब उन पर मुआवजा मिलेगा।

किसानों के लिए दो नए कवर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Crop Insurance Scheme) के तहत अब यह दोनों नुकसान कवर किए जाएंगे। इससे किसानों को अपनी फसल को जंगली जानवरों से होने वाली हानि और अतिवृष्टि या बाढ़ से होने वाले नुकसान का मुआवजा मिल सकेगा।

पहले इन नुकसान को योजना में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे लागू किया है।

क्या बोले- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा कि प्रिय किसान भाइयों और बहनों। आज (गुरुवार) मुझे आपको खुशखबरी देने का अवसर मिल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई थी, लेकिन इसमें दो महत्वपूर्ण नुकसान शामिल नहीं थे।

इसकी मांग किसान लंबे समय से कर रहे थे। पहला, जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान और दूसरा, अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव से होने वाला नुकसान। अब ये दोनों नुकसान फसल बीमा योजना में कवर किए गए हैं।

  1. नई घोषणा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बदलाव की घोषणा की है।
  2. दो नए कवर: अब योजना में जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान और अतिवृष्टि/बाढ़ से फसलों के नुकसान का मुआवजा मिलेगा।
  3. किसानों को राहत: यह बदलाव किसानों की लंबी मांग को पूरा करते हुए किया गया है।
  4. खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि: 2024-25 में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 357.73 मिलियन टन हुआ, जो पिछले वर्ष से 8% अधिक है।
  5. कृषि नीतियों का असर: इस वृद्धि का श्रेय किसानों की मेहनत और केंद्र सरकार की कृषि-हितैषी नीतियों को दिया गया है।
खबर ये भी...

एमपी के किसानों को बड़ी राहत: हाईटेंशन लाइन खेत से गुजरने पर मिलेगा 200% मुआवजा

जल्द ही बीमा करवाएं

मंत्री ने आगे बताया कि अब अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, अगर जलभराव या बाढ़ से फसलें खराब होती हैं, तो उस पर भी मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद, जिन्होंने इस फैसले को मंजूरी दी। अब सभी किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल का बीमा जल्दी करवाएं।

खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि

इसके साथ ही, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2024-25 के फसल उत्पादन के बारे में भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो पिछले साल से लगभग 8% ज्यादा है। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, केंद्र सरकार की कृषि नीतियों और नई तकनीकों के इस्तेमाल का नतीजा है।

394e8103-7a4
394e8103-7a4

पिछले दस वर्षों में क्या रहा

भारत में पिछले दस सालों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से ज्यादा की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। यह भारत की कृषि के लिए एक बड़ा कदम साबित हो रहा है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण किसानों की मेहनत, केंद्र सरकार के समय-समय पर किए गए सुधार और कृषि के लिए बनी नीतियों का असर है।

be8f7589-98a
be8f7589-98a

खबरें ये भी...

एमपी में बेमौसम बारिश से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद, बढ़ेगी ठंड

लैंड पूलिंग पर सरकार के नए आदेश से किसान संघ नाराज, किसान बोले- उलझाया तो दोबारा करेंगे आंदोलन

केंद्र की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एक ऐसी योजना है, जो भारत सरकार ने किसानों के लिए शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, मौसम में बदलाव और अन्य खतरों से होने वाले फसल नुकसान से बचाना है।

इस Pradhan Mantri Fasal Bima Yojanaके तहत, किसानों को उनकी फसल पर बीमा कवरेज मिलता है, ताकि अगर फसल को किसी कारण से नुकसान होता है, जैसे बेमौसम बारिश, सूखा, बर्फबारी, या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से, तो उन्हें मुआवजा मिल सके।

बातें जो आपको जानना जरूरी है:

  1. बीमा कवरेज: इस योजना के तहत किसानों को किसी भी तरह के नुकसान का मुआवजा मिलता है, चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या फिर कोई मानवजनित कारण।
  2. सस्ती प्रीमियम दर: इस योजना में किसानों से कम प्रीमियम लिया जाता है, और सरकार भी प्रीमियम के कुछ हिस्से की मदद करती है, जिससे किसान कम पैसे में बीमा करवा सकते हैं।
  3. किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा: इस योजना का उद्देश्य यह है कि किसान अगर फसल के नुकसान से प्रभावित होते हैं, तो उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पूरी जानकारी के लिए ये खबर जरूर पढ़ें....

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को क्या फायदा मिलता है, यहां जानें पूरी डीटेल्स

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
  • PMFBY
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती