शिवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- आदिवासियों के आशियाने तोड़ने वाले अफसरों पर करेंगे कार्रवाई
Amresh Kushwaha | Jul 06, 2025, 16:38 IST
shivraj-singh-chauhan-punish-officers-devas
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास के खिवनी में आदिवासियों से मुलाकात की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई का वादा किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के खिवनी खुर्द गांव का दौरा किया। उन्होंने उन आदिवासी परिवारों से मुलाकात की, जिनके घर 23 जून को वन विभाग ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिए थे।
मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है और दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...शिवराज के आश्वासन पर माने आदिवासीः कार्रवाई के विरोध में कर रहे थे सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के पुराने कब्जाधारियों को पट्टे देगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सांसद स्वेच्छानुदान से सभी 51 प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, पीड़ितों को टीन शेड, राशन और अन्य जरूरी सामग्री देने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़िए...आदिवासी आंदोलन के आगे झुका वन मंत्रालय, वन अधिकार नियम यथावत, PCCF ने जारी किया निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने अमानवीय कृत्य किया। सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री से मेरी बातचीत हुई है और हम उन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही आदिवासियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ा निर्णय: आदिवासी महिलाओं का जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड
23 जून को, वन विभाग ने खिवनी के आदिवासी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नाम पर इन परिवारों के घरों को तोड़ दिया था। यह कार्रवाई बारिश के मौसम में की गई थी। इसके कारण स्थिति और भी विकट हो गई थी। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद जन आंदोलन और विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। खिवनी में 27 और 29 जून को धरने भी आयोजित किए गए थे।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨
केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान | SHIVRAJ SINGH CHOUHAN | Devas | Forest Department | encroachment | MP | MP News
मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है और दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...शिवराज के आश्वासन पर माने आदिवासीः कार्रवाई के विरोध में कर रहे थे सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव
पीड़ित परिवारों के साथ किया भोजन
शिवराज सिंह ने एक पीड़ित परिवार के घर में करीब 15 मिनट बिताए और उनके साथ भोजन किया। इसके बाद, उन्होंने गांव में घूमते हुए वहां के लोगों से करीब 20 मिनट तक संवाद किया। उन्होंने कहा, मैं आपके दुख में साझीदार हूं। हमारी सरकार किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
शिवराज ने किया आर्थिक सहयोग और पट्टों का वादा
ये खबर भी पढ़िए...आदिवासी आंदोलन के आगे झुका वन मंत्रालय, वन अधिकार नियम यथावत, PCCF ने जारी किया निर्देश
दोषी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ा निर्णय: आदिवासी महिलाओं का जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड
वन विभाग ने की थी कार्रवाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨
केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान | SHIVRAJ SINGH CHOUHAN | Devas | Forest Department | encroachment | MP | MP News
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग