शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख
Vikram Jain | Feb 15, 2025, 22:57 IST
shivraj singh chouhan kunal ridhi marriage nature vow
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह और रिद्धि का विवाह हो चुका है, जिसमें दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। इस दौरान शिवराज सिंह ने खुद बेटे और बहू को आठवां वचन दिलाया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब ससुर बन गए हैं। घर परिवार में खुशियां छाई हुईं हैं। शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। साथ ही कुणाल सिंह और रिद्धि ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। इस दौरान शिवराज ने खुद बेटे और बहू को आठवां वचन दिलाया। यह वचन 'प्रकृति की सेवा का प्रण' था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पौधा जरूर लगाना।साथ ही दोनों को वचन दिलाने का वीडियो भी सामने आया है।
शुक्रवार रात को कुणाल और रिद्धि की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शिवराज सिंह चौहान ने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पर्यावरण ठीक रखने के लिए, तुम दोनों अपनी विवाह की वर्षगांठ पर पेड़ जरूर लगाना। हम पर्यावरण बचाने और दुनिया को कष्ट नहीं हो उसके लिए भी जीवन भर काम करते रहें। अपना जीवन सिर्फ होने लिए न रहे, लोगों और समाज के लिए रहे। परोपकार का काम करते रहें।
![shivraj singh chouhan kunal ridhi marriage nature vow]()
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें
बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video
इसके बाद नव दंपति कुणाल सिंह और रिद्धि ने पौधरोपण किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने बेटे और बहू की पौधा लगाने में मदद भी की। साथ ही पिता शिवराज सिंह, मां साधना सिंह और अन्य परिवार के सदस्यों ने एक साथ फोटो भी खिंचवाया। बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह कई सालों से पौधारोपण करते आ रहे हैं, साथ ही वे समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश देते रहते हैं। शिवराज सिंह हमेशा से ही पौधारोपण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते रहे हैं।
![shivraj singh chouhan]()
शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि इष्ट देव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से बेटे कुणाल और रिद्धि की वरमाला और आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ। रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया। आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादगार बना दिया। उन्होंने आगे लिखा यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी। नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद।
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज के छोटे बेटे की शादी में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी, मंत्री गडकरी समेत कई मेहमान
शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कुणाल की सगाई की रस्में शुरू
पिता ने बेटे और बहू को दिया आठवां वचन
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बेटे और बहू को आठवां वचन दिला रहे हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कुणाल और रिद्धि ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। साथ ही आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का प्रण किया। बच्चों, अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधा अवश्य लगाना। अपना जीवन केवल अपने लिए न रहे, परोपकार के लिए रहे, समाज और प्रकृति के लिए रहे। खूब आशीर्वाद और शुभकामनाएं!
कुणाल और रिद्धि ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। साथ ही आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा का प्रण किया।
बच्चों, अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधा अवश्य लगाना। अपना जीवन केवल अपने लिए न रहे, परोपकार के लिए रहे, समाज और प्रकृति के लिए रहे।
खूब आशीर्वाद और शुभकामनाएं! pic.twitter.com/Cqu0ZENZBW
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 15, 2025
विवाद की वर्षगांठ पर पेड़ जरूर लगाना...
shivraj singh chouhan kunal ridhi marriage nature vow
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें
बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video
आज कुणाल और रिद्धि ने सात वचनों के साथ आठवां वचन पौधरोपण कर प्रकृति की सेवा के लिए लिया।
यह वचन न केवल उनके प्रेम और संकल्प का प्रतीक है, बल्कि हमारी धरती मां के प्रति जिम्मेदारी और देखभाल करने का संदेश भी है।
दोनों बच्चे सदैव प्रसन्न रहें, हमारी मां समान प्रकृति सुरक्षित रहे;… pic.twitter.com/bIcjULL3ma
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 15, 2025
नव दंपति ने किया पौधरोपण
shivraj singh chouhan
रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है....
आज रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी बनकर आई है। उसकी मुस्कान, संस्कार और आत्मीयता ने सबका दिल जीत लिया है। आज जब उसकी विदाई का क्षण आया, तो हमारे दिल भी भर आए। एक पिता के लिए बेटी को विदा करना जितना कठिन है, उतना ही भावुक पल हमारे लिए भी रहा।
रिद्धि, बेटा आपके आने से हमारा घर… pic.twitter.com/lAxeUlkqj4
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 15, 2025
शिवराज के छोटे बेटे की शादी में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी, मंत्री गडकरी समेत कई मेहमान
शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कुणाल की सगाई की रस्में शुरू
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari