केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान चौपाल, 10 किमी पैदल यात्रा के साथ जनसंवाद

Sandeep Kumar | May 24, 2025, 19:27 IST
Share
shivraj-singh-chouhan-sehor
shivraj-singh-chouhan-sehor

शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें उनके समर्थक ‘पांव-पांव वाले भैया’ के नाम से जानते हैं, 25 साल बाद फिर से पदयात्रा पर निकलने वाले हैं। 1991 में उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र की पदयात्रा की थी।

नफीस खान@सीहोर

MP NEWS: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 और 26 मई को मध्य प्रदेश के सीहोर में पदयात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलेंगे और कई ग्रामीण व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 25 मई को शाम 4 बजे वे लाड़कुई में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 5 बजे कृषक संगोष्ठी और शाम 6 बजे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 7 बजे छिंदगांवमौजी में रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं पर चर्चा होगी।

युवा संसद में भी लेंगे भाग

26 मई को शिवराज सिंह चौहान शाम 4 बजे बीजला जोड़ में जल एवं स्वच्छता पर आयोजित चौपाल में भाग लेंगे। इसके बाद 5 बजे जेताजी एकेडमी चांदाग्रहण जोड़ में युवा संसद में शामिल होंगे। शाम 6 बजे भैरूंदा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभार्थियों से मिलकर जल संरक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... महाकाल मंदिर में लगेगी टंच मशीन, दान में मिले सोने की होगी जांच

'पांव पांव वाले भैया' की वापसी

शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें 'पांव पांव वाले भैया' और 'मामा' के नाम से भी जाना जाता है, करीब 25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकल रहे हैं। इस पदयात्रा की शुरुआत उनके गृह जिले विदिशा के भैरूंदा क्षेत्र से होगी। इस पदयात्रा में वे प्रतिदिन 20 से 25 किमी की दूरी तय करेंगे, गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

ये खबर भी पढ़िए... मूंग पर MSP की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

पदयात्रा का मकसद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के अनुसार, यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आत्मनिर्भर और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पदयात्रा के माध्यम से वे चाहते हैं कि केंद्र सरकार की योजनाएं हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। खासकर किसान, महिला और युवा वर्ग तक। यह यात्रा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, और स्वरोजगार जैसे कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का जरिया बनेगी।

ये खबर भी पढ़िए... BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्लैंड में दिखेगा युवाओं का जलवा

समाधान निकालने की पहल

इस यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन की सच्चाई जानेंगे और उनके मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। यात्रा में पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन और महिला मंडलों की सहभागिता भी होगी, जिससे योजनाओं का प्रभाव व्यापक होगा।

ये खबर भी पढ़िए... सरकारी स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों पर लगेगी लगाम, अब होगी ऑनलाइन हाजिरी!

5 पॉइंट्स में पूरी खबर

✅ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 और 26 मई को सीहोर में लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। ग्रामीण व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

✅ 25 मई को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद, कृषक संगोष्ठी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार योजनाओं पर चर्चा होगी। 26 मई को जल स्वच्छता चौपाल, युवा संसद और जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

✅ शिवराज सिंह चौहान 25 साल बाद पदयात्रा पर लौट रहे हैं, जो उनके गृह जिले विदिशा के भैरूंदा क्षेत्र से शुरू होगी। वे रोजाना 20-25 किमी चलकर गांव-गांव जाकर संवाद करेंगे।

✅ यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और समग्र विकास के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए है। ताकि केंद्र सरकार की योजनाएं हर अंतिम व्यक्ति, खासकर किसान, महिला और युवा तक पहुंचें।

✅ यात्रा के दौरान शिवराज चौहान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानेंगे, लाभार्थियों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे। जिसमें पंचायत, किसान संगठन और महिला समूह सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

एमपी हिंदी न्यूज | hindi news

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • ग्रामीण
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज