केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की बारात इंदौर एयरपोर्ट से गई जोधपुर

Sanjay Gupta | Published:
Share
shivraj son kartikey
shivraj son kartikey

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी का जश्न जोधपुर में हो रहा है। 6 मार्च को उनकी शादी अमानत बंसल से उम्मेद भवन पैलेस में होगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर अब उनके दूसरे बेटे की शादी का माहौल है। बेटे कार्तिकेय चौहान की बारात सोमवार रात को इंदौर आई और फिर एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए रवाना हुई। जोधपुर में 6 मार्च को उम्मेद पैलेस में यह शादी हो रही है।

बसों से भोपाल से आए बाराती

बसों से सभी बाराती पहले इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह जोधपुर के लिए फ्लाइट से रवाना हुए। वहीं स्वागत के लिए बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे और सभी में जमकर उत्साह रहा। फूल मालाओं से इनका स्वागत किया गया।

यह सभी नेता पहुंचे

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही विधायक मालिनी गौड़, उनके पुत्र एकलव्य गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, सावन सोनकर सहित कई नेता पहुंचे थे। इसके पहले बारात को पहले इंदौर के एक होटल में ठहराया गया था। फ्लाइट देर रात की थी फिर सभी एयरपोर्ट गए। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान के छोटे पुत्र का विवाह भोपाल में संपन्न हुआ था।

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कार्तिकेय की हल्दी रस्म में इमोशनल हुईं मां साधना

जोधपुर में तैयारी पूरी

kartikey chauhan
kartikey chauhan


6 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी अमानत बंसल से उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। अमानत बंसल ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। कार्तिकेय और अमानत की सगाई 17 अक्टूबर को हुई थी। शादी के लिए जोधपुर में देश भर के वीवीआईपी पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर जोधपुर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव होने से विकास ठप, अब एक देश-एक चुनाव जरूरी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • शिवराज सिंह
  • Shivraj Singh Chahoun
  • शिवराज के बेटे की शादी
  • कार्तिकेय अमानत शादी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर