मोहन सरकार बनवाएगी श्रीकृष्ण पाथेय, सांदीपनि गुरुकुल की पुनर्स्थापना भी होगी

Shreya Nakade | Jun 23, 2024, 10:10 IST
Share
मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय
मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय

मध्‍य प्रदेश में श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। श्रीकृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश के 3,200 से ज्यादा कृष्ण मंदिरों का रख- रखाव किया जाएगा...

मध्य प्रदेश में अब राम वन गमन पथ की तर्ज पर श्री कृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट ( shree krishn pathey ) की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 3,200 से ज्यादा श्रीकृष्ण मंदिरों का रख- रखाव किया जाएगा। सांदीपनि गुरुकुल की पुनर्स्थापना की जाएगी ( restablishment of sandipani gurukul )। यह वही जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी।

64 कलाओं और 14 विद्याओं की शिक्षा


श्रीकृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट के अंतर्गत उज्जैन में सांदीपनि गुरुकुल की पुनर्स्थापना की जाएगी। इस गुरुकुल में 64 प्रकार की कलाओं और 14 प्रकार की विद्याओं की शिक्षा दी जाने की योजना बनाई गई है। इस गुरुकुल में शिक्षा के अलावा संस्कृति पर भी ध्यान दिया जाएगा। गुरुकुल में खेती से संबंधित कार्य होंगे। इसके अलावा गोवंश समेत अन्य पशुओं का पालन भी गुरुकुल में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

ASI सर्वे का 91वां दिन : भोजशाला में मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति

भगवान श्रीकृष्ण ने मध्य प्रदेश में की तीन यात्राएं


श्रीकृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट के अंतर्गत उन स्थानों को चिन्हित कर विकसित किया जाएगा, जहां श्रीकृष्ण आए थे। पौराणिक कथाओं और जानकारों के अनुसार, श्रीकृष्ण ने मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में 3 यात्राएं की थीं।

वे सबसे पहले शिक्षा ग्रहण करने सांदीपनि आश्रम आए। इसके बाद दूसरी यात्रा मित्रविंदा से विवाह करना और तीसरी यात्रा रुक्मणी से विवाह करने के लिए की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...

मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर हजारीबाग में क्या बोले CM Mohan Yadav, कांग्रेस पर भी साधा जमकर निशाना

मध्य प्रदेश के बाहर भी होंगे आयोजन


श्रीकृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों के विकास एवं रखरखाव के अलावा, सांस्कृतिक आयोजन भी कराए जाएंगे। आयोजन उज्जैन, इंदौर, जानापाव और धार में किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के बाहर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों में द्वारिका, अमरावती, सोमनाथ, मथुरा और रणथंभौर को शामिल किया गया है।

यह प्रोजेक्ट राम वन गमन प्रोजेक्ट की तरह है। राम वन गमन प्रोजेक्ट के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत उन स्थानों पर तीर्थ स्थल विकसित किए जा रहे हैं जहां भगवान श्री राम अपने वनवास के दौरान पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार, अगले साल जून में शुरू होगा कामर्शियल रन

Tags:
  • राम वन गमन प्रोजेक्ट
  • श्रीकृष्ण पाथेय
  • सांदीपनि गुरुकुल की पुनर्स्थापना
  • restablishment of sandipani gurukul
  • श्रीकृष्ण पाथेय प्रोजेक्ट
  • श्रीकृष्ण ने मध्य प्रदेश में की तीन यात्राएं
  • shree krishn pathey
  • सांदीपनि गुरुकुल
  • श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थलों को तीर्थ स्थल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा