सदन में गूंजा सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, BJP विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से किए सवाल

Vikram Jain | Mar 26, 2025, 24:16 IST
Share
sidhi mla reeti pathak on health facilities issue deputy cm reaction
sidhi mla reeti pathak on health facilities issue deputy cm reaction

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन सीधी विधायक रीति पाठक ने सदन में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सदन में घेरा और क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की।

मध्य प्रदेश के सीधी से बीजेपी विधायक रीति पाठक और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के बीच सियासी खींचतान और बढ़ गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में सीधी की खराब व्यवस्थाओं का मुद्दा गूंजा, विधायक रीति पाठक ने खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया और उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से विशेष ध्यान देने की मांग की।

विधायक रीति पाठक ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सदन में घेरा और क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैसे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला रीवा पर ध्यान देते हैं, वैसे ही उन्हें सीधी जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रीवा में प्लेन आ गया लेकिन सीधी में ट्रेन नहीं पहुंची। विधायक ने सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

खुले मंच से डिप्टी सीएम पर साधा था निशाना

दरअसल, पहले भी बीजेपी विधायक रीति पाठक ने सीधी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम पर आरोप लगाया था कि सीधी जिला अस्पताल के विकास के लिए जारी किए गए 7 करोड़ रुपए की राशि कहीं गायब हो गई है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार पत्र लिखा, लेकिन डिप्टी सीएम का कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने खुले मंच से डिप्टी सीएम पर निशाना साधा था।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब

रीति पाठक ने उठाया सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा

बीजेपी विधायक रीती पाठकने सदन में सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं और भर्ती प्रक्रिया में कोई सुधार नहीं हुआ। विधायक पाठक ने कहा कि मैंने अभी उत्तर देखा है। यह पहले पूछे गए सवाल के जवाब में लिखा है कि पद पूर्ति एक निरंतर प्रक्रिया है। समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। हमें भी निरंतर अनवरत और सतत प्रक्रिया का ज्ञान है। उन्होंने आगे बताया कि उप मुख्यमंत्री प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री भी है। आपको जानकारी होगी सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था हमेशा हाईलाइटेड रहती है, इस विषय पर हमें गंभीरता से चर्चा करना चाहिए, अगर आपकी अनुमति होगी तो, लेकिन अनुमति मिल नहीं पाती है।

ये खबर भी पढ़ें...

भाजपा विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से पूछा 7 करोड़ का हिसाब, जवाब नहीं मिला

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिया जवाब

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि अक्टूबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, और डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। क्योंकि इंटरव्यू संपन्न हो चुके हैं। आवेदन पत्र प्राप्त होंगे। पीएससी में पांच बोर्ड कार्यरत होते हैं। जब अभ्यर्थियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, तो उनके इंटरव्यू में कुछ समय लग सकता है। जब तक नियमित डॉक्टरों के पद खाली हैं। तो हमारी कोशिश रहती है कि विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी हम एनएचएम से संविदा पर लेकर उसकी प्रतिपूर्ति करते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ इंतजार करना पड़ेगा। मैं आपकी संवेदनशीलता को समझ सकता हूं।

ये खबर भी पढ़ें...

जमीन रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी, 30 हजार से ज्यादा भू-स्वामी परेशान, लगा रहे तहसीलदार के चक्कर

रीवा में प्लेन, सीधी में तो ट्रेन नहीं पहुंची

विधायक रीति पाठक ने कहा कि आदिवासी बहुल इलाके सीधी के लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीधी में तो इंडस्ट्रियल एरिया भी नहीं है। यहां आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोग मोहताज हैं, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर शासन भी कोई खास ध्यान नहीं दे रहा है। सीधी में आज तक ट्रेन सेवा भी नहीं पहुंच पाई है। और रीवा में तो हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, यह उनके लिए एक गंभीर मुद्दा है, और डिप्टी सीएम शुक्ला से अपील की कि वे सीधी जिले को भी उसी प्रकार के विकास कार्यों में शामिल करें।

ये खबर भी पढ़ें...

गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन

भोपाल न्यूज | सीधी न्यूज | एमपी न्यूज हिंदी रीवा न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
  • सीधी विधायक रीति पाठक
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • सीधी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती