सिंहस्थ 2028 के लिए होगी 5 हजार होमगार्ड्स की भर्ती, रिटायरमेंट अब 62 साल में
Ravi Awasthi | Dec 07, 2025, 24:04 IST
singhast-2028-5000-homeguards
सीएम मोहन यादव ने होमगार्ड्स के लिए बड़ी घोषणा की। सिंहस्थ के लिए 5000 नए होमगार्ड भर्ती होंगे। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की बात की। होमगार्ड्स ने 63वें स्थापना दिवस पर परेड आयोजित की।
BHOPAL. सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करने वाले होमगार्डस के लिए बड़ी घोषणा की। डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ के लिए प्रदेश में पांच हजार नए होमगार्ड की भर्ती होगी। वहीं संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि होमगार्ड अब 60 की जगह 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे।
शनिवार को मध्यप्रदेश होमगार्ड ने अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राजधानी में परेड हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम ने कहा होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा और SDRF ने आपदा प्रबंधन को नई ऊँचाई दी है। बीते साल ही इस बल ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई।
17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार की घोषणा की। यह वार्षिक पुरस्कार कठिन हालातों में जान-माल की रक्षा करने वाली 10 रेस्क्यू टीमों को दिया जाएगा। इसके तहत 51—51 हजार रुपए की राशि संबंधित टीम को मिलेगी। सीएम ने तीन साल में दो महीने के गेप सिस्टम को खत्म करने व सालाना अनुकंपा अनुदान राशि 360 रुपए बढ़ाए जाने की भी घोषणा की।
फॉरेस्ट प्रमुख के आदेश ताक पर, बैठकें जारी, वन विभाग में फिर बढ़ी अंदरूनी खींचतान
सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग एक्ट खत्म, जानें अब क्या?
सीएम यादव ने कहा कि महाकाल लोक,मंदिर के लिए होमगार्ड्स के 488 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। होमगार्ड जवानों को स्थाई आवास भी दिए जाएंगे। वहीं,बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती की ट्रेनिंग देने एक अलग कंपनी गठित होगी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर व डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद थे।
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में साधु-संतों में दो फाड़, बना नया रामादल अखाड़ा परिषद
इधर,इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने होमगार्ड जवानों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है। यह जवानों के लिए एक बड़ा तोहफा है।
शनिवार को मध्यप्रदेश होमगार्ड ने अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राजधानी में परेड हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम ने कहा होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा और SDRF ने आपदा प्रबंधन को नई ऊँचाई दी है। बीते साल ही इस बल ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई।
17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर होगी चर्चा
खत्म होगा दो माह गेप वाला सिस्टम
फॉरेस्ट प्रमुख के आदेश ताक पर, बैठकें जारी, वन विभाग में फिर बढ़ी अंदरूनी खींचतान
सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग एक्ट खत्म, जानें अब क्या?
होमगार्ड्स को मिलेंगे पक्के मकान
3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरीसीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि सिंहस्थ के लिए मध्यप्रदेश में 5,000 नए होमगार्ड्स की भर्ती की जाएगी।संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि होमगार्ड्स की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी जाएगी। यह उनके लिए एक बड़ा फायदा है। मुख्यमंत्री ने "अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार" की घोषणा की। यह पुरस्कार सालाना 10 रेस्क्यू टीमों को दिया जाएगा। प्रत्येक टीम को 51,000 रुपए मिलेंगे। दो महीने के गेप सिस्टम को खत्म किया जाएगा। सालाना अनुकंपा अनुदान राशि 360 रुपए बढ़ाई जाएगी। |
होमगार्ड्स की सेवानिवृति अब 62 साल में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari