सिंगरौली के कई गांव में बस गए 'मुआवजा माफिया', यूक्रेन से लेकर मुंबई-उत्तराखंड तक से आए लोग
Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 20:30 IST
singrauli-banda-coal-block
सिंगरौली के बंधा कोल ब्लॉक में मुआवजा लेने के लिए बनाए गए 3362 फर्जी घरों को प्रशासन ने अवैध घोषित किया है। इन मकानों को अन्य जिलों और प्रदेशों के लोग मुआवजा प्राप्त करने के लिए बना रहे थे।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित बंधा कोल ब्लॉक एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में कलेक्टर ने 3362 फर्जी मकानों को अवैध घोषित कर दिया है, जो मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से बनाए गए थे। ये मकान विभिन्न गांवों जैसे देवरी, पचौर, तेंदुहा और पिडरवाह में बने थे, और इनका निर्माण सिंगरौली जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और यहां तक कि यूक्रेन के नागरिकों द्वारा किया गया था।
कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने 14 जून 2021 के बाद बने सभी मकानों को अवैध घोषित किया है। कलेक्टर ने कहा है कि मुआवजा केवल जमीन के लिए दिया जाएगा, मकान के लिए नहीं। प्रशासन ने इन फर्जी मकानों की पहचान करने के लिए ड्रोन सर्वे कराया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि कई मकान उन लोगों के नाम पर बनाए गए थे, जो इस क्षेत्र में नहीं रहते थे।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में लागू हुई नई व्यवस्था, योजनाओं का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम
कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि प्रशासन ने इन जमीनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी थी। बाहरी दलालों के माध्यम से स्थानीय लोगों ने इन भूमि पर फर्जी मकान बना दिए। इस तरह के मामलों की जांच करने के लिए कई बार सर्वे किया गया और 4000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका निराकरण किया गया।
ये खबर भी पढ़िए... समर स्पेशल ट्रेन: रीवा को चर्लपल्ली से जोड़ेगी ये ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से
इन फर्जी मकानों में अधिकांश ने न तो छत बनाई थी और न ही खिड़की-दरवाजे लगाए थे। कई मकान केवल दिखावे के लिए बनाए गए थे, ताकि मुआवजा प्राप्त किया जा सके। अंकित कुमार पाल (उत्तराखंड) और उमाकांत त्रिपाठी (मुंबई-ठाणे) जैसे कई अन्य राज्यों के लोग इन मकानों के मालिक थे।
ये खबर भी पढ़िए... CM एक्सीलेंस अवॉर्ड: मध्य प्रदेश के 14 अधिकारियों और शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
14 जून 2021 को जारी अधिसूचना में बंधा, देवरी, पचौर, तेंदुहा और पिडरवाह गांवों की 776 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित करने की घोषणा हुई थी। इसके बाद 23 दिसंबर को परिसीमन आदेश जारी हुआ। स्थानीय लोगों ने भूमाफियाओं के माध्यम से बाहरी लोगों को प्लॉट बेचे, जिससे फर्जी मकानों की संख्या बढ़ गई।
ये खबर भी पढ़िए... गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास
अवैध मकान घोषित
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में लागू हुई नई व्यवस्था, योजनाओं का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम
जमीनों के क्रय-विक्रय पर रोक
ये खबर भी पढ़िए... समर स्पेशल ट्रेन: रीवा को चर्लपल्ली से जोड़ेगी ये ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से
मुआवजा के लिए फर्जी मकान
ये खबर भी पढ़िए... CM एक्सीलेंस अवॉर्ड: मध्य प्रदेश के 14 अधिकारियों और शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
अधिसूचना और परिसीमन प्रक्रिया
ये खबर भी पढ़िए... गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA