सिंगरौली विकास प्राधिकरण को भंग करना ही भूली सरकार, फर्जी आदेश वायरल हुआ तब आया होश

CHAKRESH | May 09, 2026, 09:24 IST
Share
singrauli-development-authority-fake-appointment-order-controversy-mp-news
singrauli-development-authority-fake-appointment-order-controversy-mp-news

मध्य प्रदेश में सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर बधाई और मिठाई का दौर चल गया, लेकिन हकीकत जानेंगे तो...

फर्जी आदेश पर अध्यक्ष बने वीरेंद्र गोयल, डिप्टी सीएम ने मिठाई भी खिला दी

सच! एमपी गजब है- सबसे अजब है। कभी मंत्रालय में फर्जी आईएएस इंस्पेक्शन कर जाता है तो कभी 90 डिग्री का पुल बनकर तैयार हो जाता है। मगर ये वाला मामला इनसे 21 है। आज thesootr बड़े- बड़े झोल उजागर करने जा रहा है।

भरी गर्मी में निगम- मंडलों में नियुक्तियों का मूसलाधार दौर चला। इसी क्रम में एक मई 2026 को सिंगरौली विकास प्राधिकरण में भी वीरेंद्र गोयल को अध्यक्ष पद से नवाजा गया। वीरेंद्र गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और सिंगरौली जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का दौर चला। यहां तक कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भी मुंह मीठा कराया। मगर अब यहीं वीरेंद्र गोयल के साथ मोय- मोय हो गई… यह मिठाई उनके मन को खट्टा कर सकती है।

a00c56cf-ba1
a00c56cf-ba1


दरअसल वीरेंद्र गोयल की नियुक्ति का आदेश ही फर्जी है...

और इससे भी जोरदार गफलत यह कि जब प्रदेश के सारे निगम-मंडलों को भंग करने का आदेश जारी हुआ, तब सरकार सिंगरौली विकास प्राधिकरण को भंग करना ही भूल गई। अब इस फर्जी नियुक्ति आदेश के वायरल होने के बाद मंत्रालय में हड़कंप मचा है।

दरअसल सिंगरौली विकास प्राधिकरण को लेकर वीरेंद्र गोयल की चिट्ठी तो किसी बाहरी का खेल है। इस खबर की फैक्ट फाइंडिंग में thesootr को एक अलग ही तरह की लापरवाही पता चली है।

5cbb2d98-d68
5cbb2d98-d68


हुआ यूं कि 13 फरवरी 2024 को सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद प्रदेश के निगम-मंडल के अशासकीय पदाधिकारियों की नियुक्तियां निरस्त कर दी गई थीं। इस पत्र में भी जिन 46 निगम-मंडलों की सूची लगाई गई थी, तब भी अफसरों ने नियम-कायदों को देखे बिना आंख बंद करके रेरा को इस लिस्ट में शामिल कर दिया था और साहब लोग सिंगरौली विकास प्राधिकरण का नाम लिखना ही भूल गए।

ऐसे में सिंगरौली विकास प्राधिकरण में तकनीकी तौर पर अभी भी दिलीप शाह ही अध्यक्ष हैं। मजेदार यह है कि दिलीप शाह न सिर्फ अध्यक्ष हैं, बल्कि वे सरकार से फंड लेकर करोड़ों के काम भी करवाते रहे।

(निगम-मंडल भंग करने का पत्र देखिए, सिंगरौली का नाम ही नहीं है)



बताया जा रहा है कि इसी पेंच के चलते सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष का नाम अटका हुआ है; क्योंकि पहले पुराने अध्यक्ष को हटाने का नोटिफिकेशन जारी होगा। ऐसे में अंदर ही अंदर इस गलती को सुधारने की तैयारी चल रही है। इधर फर्जी चिट्ठी के आधार पर वीरेंद्र गोयल के नाम के होर्डिंग-पोस्टर तक लग गए और खुद गोयल वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेते रहे।

इधर…. Thesootr की पड़ताल में फर्जी निकली चिट्ठी

Thesootr सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आपको बता रहा है कि सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए वीरेंद्र गोयल के नाम का पत्र अभी तक निकला ही नहीं है। बस एक पत्र वायरल हुआ और प्रदेश में लगातार हुई नियुक्तियों की बधाई के शोर में किसी ने जांचने तक की जहमत न उठाई। जबकि इस चिट्ठी में ही कई झोल साफ दिख रहे हैं। आइए हम बताते हैं-

  1. आदेश को जिस डिजाइन में तैयार करवाया गया है, वह बेहद कैजुअल है।
  2. सबसे ऊपर आदेश के साथ फॉन्ट हिला हुआ है, जो साफ तौर पर AI या Canva जैसे टूल का कमाल है।
  3. सबसे बड़ी बात यह कि जिन अवर सचिव अजय कुमार सिंह के नाम से पत्र जारी हुआ है, इस नाम का कोई अधिकारी पूरे मंत्रालय में ही नहीं है।

यह है वीरेंद्र गोयल की नियुक्ति का फर्जी पत्र जो वायरल हो गया

15a6595c-913
15a6595c-913


बड़ा सवाल- कहां से जारी हुई चिट्ठी?

जब संबंधित मंत्रालय से वीरेंद्र गोयल के सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनने की चिट्ठी जारी ही नहीं हुई, तो यह फर्जी पत्र किसने तैयार करवाया? अब यह सवाल सबसे बड़ा है क्योंकि जिस दिन यानी एक मई को कई और निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर खबरें चल रही थीं, मगर मीडिया में यही चिट्ठी वायरल हुई।

नहीं जारी हुआ कोई पत्र

सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश फर्जी है। विभाग से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। हमने मुख्यमंत्री जी को इस बारे में अपडेट कर दिया है। - संजय दुबे, अपर मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग- भोपाल

मैं क्या कह सकता हूं

यह सच है कि मेरे पास अभी कोई ऑफिसियली पत्र नहीं आया है, लेकिन मुझे तो सीएम साहब सहित सभी बड़े पदाधिकारी बधाई दे चुके हैं। अब पत्र असली है या नकली मैं क्या कह सकता हूं। वीरेंद्र गोयल, जिनके नाम का फर्जी नियुक्ति पत्र जारी हुआ

क्या कहते हैं पूर्व अध्यक्ष दिलीप शाह

सिंगरौली विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष कहते हैं कि मीडिया से ही वीरेंद्र गोयल की नियुक्ति के बारे में सुना है। मेरे पास तो मेरा खुद का कार्यकाल खत्म होने का भी कोई पत्र नहीं आया। मैं तो हाल ही में सरकार से करीब दो करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी लेकर आया हूं। इसके लिए सरकार का धन्यवाद…

ये खबर भी पढ़िए... सिंगरौली बैंक डकैती : नेपाल से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए मिल रहे थे निर्देश, पांचों आरोपी 18 से 22 साल के

सिंगरौली बैंक लूट के बाद एक्शन में एमपी पुलिस, होटलों और किराएदारों की कर रही चैकिंग

MP News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली की बैंक डकैती का बिहार कनेक्शन, 10 टीमें बनाई तब पकड़े गए दो आरोपी

सिंगरौली के बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 5 नकाबपोश 15 मिनट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश ले उड़े

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
  • राजेंद्र शुक्ला
  • विकास प्राधिकरण
  • TheSootr
  • सिंगरौली
  • वीरेंद्र गोयल
  • सिंगरौली विकास प्राधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा