सोनम रघुवंशी के पास बचाव का आखिरी मौका: शिलांग हाईकोर्ट आज सुनेगा अंतिम दलील
Sanjay Gupta | Jun 10, 2026, 13:05 IST
सोनम रघुवंशी
मेघालय की शिलांग हाईकोर्ट ने सोनम रघुवंशी को अपने बचाव के लिए एक अंतिम मौका दिया है। हाईकोर्ट ने पहले बचाव पक्ष को लिखित दलील देने के लिए कहा था, लेकिन फिर 9 जून को सोनम के वकील ने इसके लिए समय मांग लिया था।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून मर्डर मिस्ट्री की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी के लिए 10 जून अहम हो सकता है। सोनम रघुवंशी 9 जून 2025 से जेल में बंद थी। वहीं, 27 अप्रैल 2026 को जिला कोर्ट से जमानत मिली थी।
इस जमानत को खारिज कराने के लिए मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची है। इसमें एक जून से सुनवाई चल रही है। अब सोनम के वकील को अंतिम मौका दिया गया है।
इस मामले में एक जून से ही सुनवाई चल रही है। पहले शासन पक्ष की ओर से इसमें अधिवक्ताओं ने तर्क रखे थे। इसके बाद सोनम के वकील की ओर से बचाव पक्ष पेश किया गया था। इसमें लगातार सुनवाई चली थी।
इसके बाद 8 जून को सोनम के वकील को बाकी लिखित दलीलें 9 जून को पेश करने के लिए कहा गया था। वहीं, 9 जून को सोनम के वकील एस. खिरीम ने मामला बड़ा बताते हुए इसमें समय लगने की बात कहकर और समय मांग ली। इस पर जस्टिस ने इसमें एक दिन की रियायत देते हुए 10 जून को फिर केस लगा दिया है।
दरअसल जिला कोर्ट में सोनम के वकील ने तर्क दिए थे कि मेघालय पुलिस ने बचाव का मौका नहीं दिया। आरोपी को उनका जुर्म नहीं बताया गया, जो संविधान के अधिकार का उल्लंघन है।
साथ ही गिरफ्तारी में हत्या के आरोप की धारा 103 की जगह 403 लिखा है। इसे जिला कोर्ट ने मान्य किया और सशर्त जमानत दी कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी। इसके बाद मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची। अब सोनम के वकीलों को जिला कोर्ट में दी गई जमानत के समर्थन में तर्क और लिखित दलील पेश करना है।
मध्यप्रदेश, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। फिर वो अपनी पत्नी सोनम के साथ 21 मई को हनीमून मनाने के लिए गए थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए थे।
सर्च के लिए स्पेशल टीम बनी थी। फिर तीन जून को राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में मिली थी। वहीं सोनम लापता रही। इसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई और फिर लापता की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई थी।
इसके बाद 9 जून 2025 को पुलिस ने खुलासा किया और आरोपी राज कुशवाह, आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा गया है। उधर सोनम रघुवंशी यूपी में सरेंडर हुई थी। साथ ही, खुद को पीड़ित बताया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम भी इस कांड की मुख्य किरदार है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई पूरी, 9 जून को लिखित तर्क भी लेंगे
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत पर शिलांग हाईकोर्ट अब 8 जून को देगी फैसला
सोनम रघुवंशी की जमानत पर फैसला आज संभावित, शिलांग हाईकोर्ट में दूसरे दिन भी बहस
सोनम रघुवंशी केस में शिलांग हाईकोर्ट में 3 जून को फिर सुनवाई, जमानत रद्द का होगा फैसला
इस जमानत को खारिज कराने के लिए मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची है। इसमें एक जून से सुनवाई चल रही है। अब सोनम के वकील को अंतिम मौका दिया गया है।
मामला बड़ा है, समय देने की मांग की
इसके बाद 8 जून को सोनम के वकील को बाकी लिखित दलीलें 9 जून को पेश करने के लिए कहा गया था। वहीं, 9 जून को सोनम के वकील एस. खिरीम ने मामला बड़ा बताते हुए इसमें समय लगने की बात कहकर और समय मांग ली। इस पर जस्टिस ने इसमें एक दिन की रियायत देते हुए 10 जून को फिर केस लगा दिया है।
जिला कोर्ट के आदेश के पक्ष में देना है जवाब
साथ ही गिरफ्तारी में हत्या के आरोप की धारा 103 की जगह 403 लिखा है। इसे जिला कोर्ट ने मान्य किया और सशर्त जमानत दी कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी। इसके बाद मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची। अब सोनम के वकीलों को जिला कोर्ट में दी गई जमानत के समर्थन में तर्क और लिखित दलील पेश करना है।
इस तरह हनीमून पर हुई थी राजा की हत्या
सर्च के लिए स्पेशल टीम बनी थी। फिर तीन जून को राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में मिली थी। वहीं सोनम लापता रही। इसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई और फिर लापता की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू हुई थी।
इसके बाद 9 जून 2025 को पुलिस ने खुलासा किया और आरोपी राज कुशवाह, आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा गया है। उधर सोनम रघुवंशी यूपी में सरेंडर हुई थी। साथ ही, खुद को पीड़ित बताया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम भी इस कांड की मुख्य किरदार है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई पूरी, 9 जून को लिखित तर्क भी लेंगे
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत पर शिलांग हाईकोर्ट अब 8 जून को देगी फैसला
सोनम रघुवंशी की जमानत पर फैसला आज संभावित, शिलांग हाईकोर्ट में दूसरे दिन भी बहस
सोनम रघुवंशी केस में शिलांग हाईकोर्ट में 3 जून को फिर सुनवाई, जमानत रद्द का होगा फैसला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman