सोनम की फेरे की साड़ी जलाएगा राजा रघुवंशी का परिवार

Sandeep Kumar | Mar 02, 2026, 22:52 IST
Share
raja-raghvanshi
raja-raghvanshi

राजा रघुवंशी के परिवार ने होलिका दहन में सोनम की साड़ी जलाने का फैसला लिया है। यह कदम बुराई और विश्वासघात के अंत का प्रतीक होगा। राजा की मां ने कहा कि यह कदम बेटे की हत्या के दर्द को खत्म करने के लिए उठाया गया है।

News in Short

  • राजा रघुवंशी के परिवार ने होलिका दहन में सोनम की साड़ी जलाने का फैसला किया।
  • परिवार का कहना है कि यह बुराई और विश्वासघात के अंत का प्रतीक होगा।
  • सोनम और राजा ने पिछले साल होली साथ खेली थी, लेकिन इसके बाद हत्या का मामला सामने आया।
  • शिलांग में मई 2025 में राजा की हत्या हुई थी, सोनम और उसके साथियों पर आरोप हैं।
  • राजा के परिवार ने होलिका दहन के दिन पूजा की और न्याय की मांग की।

News in Detail

इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार ने होलिका दहन में सोनम की फेरे की साड़ी जलाने का निर्णय लिया है। परिवार का कहना है कि यह बुराई और विश्वासघात के अंत का प्रतीक होगा। राजा की मां ने बताया कि होलिका दहन अच्छाई की जीत का पर्व है। सोनम तो जेल में है, उसे सजा कानून देगा, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी बुरी यादों को आज हम आग के हवाले करेंगे। यह वही साड़ी है, जो सोनम ने शादी के समय पहनी थी। इस कदम से परिवार अपने बेटे के साथ हुए विश्वासघात और दर्द को समाप्त करना चाहता है।

पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट

सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा

दोनों ने साथ में खेली थी होली

राजा की मां बेटे की पुरानी होली की वीडियो देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सोनम ने खुद राजा को रंग लगाने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ में गुलाल से होली खेली थी। राजा की मां ने रोते हुए कहा, हमें क्या पता था कि यह उसकी आखिरी होली होगी।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

मध्यप्रदेश विधानसभा में निवेश, पत्रकार सुरक्षा और आवारा पशुओं पर सरकार घिरी

शिलांग में हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

यह मामला मई 2025 का है, जब राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि सोनम उसे हनीमून के बहाने शिलांग ले गई, जहां उसने अपने प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर हत्या करवाई। फिलहाल सोनम जेल में है और मामले की जांच जारी है। इसी मामले में पिछले महीने दो लोगों को कोर्ट ने बरी किया है। वहीं, कई लोगों की इंदौर से सीधे शिलॉन्ग के कोर्ट में पेशी ऑनलाइन होती है।

राजा का परिवार होलिका दहन के दिन विशेष पूजा करेगा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेगा। साथ ही, न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज भी उठाएगा। राजा की मां ने कहा, हमारे लिए होली अब पहले जैसी नहीं रही, लेकिन हमें विश्वास है कि सच्चाई जरूर सामने आएगी और हमारे बेटे को न्याय मिलेगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • होलिका दहन
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा