झाबुआ एसपी का अनोखा प्रयास, सादगी भरी शादियों को दे रहे बढ़ावा
Sandeep Kumar | Apr 11, 2025, 20:18 IST
sp-padmavilochan-anti
झाबुआ SP पद्मविलोचन शुक्ल ने बिना दहेज, डीजे और शराब वाली शादियों को बढ़ावा देकर समाज में नई मिसाल कायम की है। शुक्ल ने जनता से अपील की कि विवाह को बोझ न बनाएं, इसे सादगी और संस्कार से निभाएं।
झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा एक सराहनीय इनोवेशन की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य है दहेज, डीजे और शराब जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त विवाह संस्कार को प्रोत्साहित करना। वे स्वयं ऐसे विवाह समारोहों में जाकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।
![485db5f3-a85]()
झाबुआ पुलिस पिछले 10 महीनों से लगातार जिले में जन-जागरूकता अभियान चला रही है, जिसका फोकस है कि विवाह जैसे पवित्र आयोजन में दहेज लेना-देना, डीजे की शोरगुल और शराब का सेवन न किया जाए। इस मुहिम का असर अब दिखने लगा है।
![60e69b02-d72]()
ये खबर भी पढ़िए... सौरभ शर्मा के परिजनों को 10 लाख के बॉन्ड पर मिली जमानत
23 मार्च 2025 को ग्राम कुंदनपुर में जनसंवाद के दौरान सायबा मेडा ने संकल्प लिया था कि वे अपनी बेटी राधा की शादी बिना दहेज, बिना डीजे और बिना शराब के करेंगे। 11 अप्रैल 2025 को उन्होंने इस वचन को निभाते हुए साधारण, सादगीपूर्ण विवाह संपन्न किया। इस अवसर पर SP पद्मविलोचन शुक्ल खुद शादी में पहुंचे, वर-वधू को आशीर्वाद और प्रशस्ति पत्र दिया।
![25796b03-21d]()
ये खबर भी पढ़िए... मुरैना के अंबाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, 1 की मौत
इस अवसर पर SP शुक्ल ने जनता से अपील की कि "विवाह को बोझ न बनाएं, इसे सादगी और संस्कार से निभाएं।" साथ ही यह संदेश भी दिया कि सामाजिक परिवर्तन तभी संभव है जब हम व्यक्तिगत स्तर पर पहल करें।इस कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, एसडीओपी पेटलावद कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश रावत, रक्षा सखी टीम, पत्रकार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने इस इनोवेशन की सराहना की और समाज में इसकी आवश्यकता को जरूरी बताया।
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में बलि के लिए निकले थे चार, खुद हो गए मौत का शिकार, बच गया बकरा
ये खबर भी पढ़िए... PM Modi in Ashoknagar: पीएम बोले- संस्कृति से कटना नहीं, उसे संभालना है
✅ उद्देश्य: दहेज, डीजे और शराब रहित विवाह
✅कार्यशैली: विवाह में SP की उपस्थिति और समाज को प्रेरणा
✅लाभ: सादगीपूर्ण विवाह को सामाजिक मान्यता
✅सम्मान: प्रशस्ति पत्र से नवविवाहित जोड़े को सम्मानित किया जाता है
✅संदेश: परंपरा और सरलता को अपनाएं, दिखावे से बचें
485db5f3-a85
चल रहा है जन-जागरूकता अभियान
60e69b02-d72
ये खबर भी पढ़िए... सौरभ शर्मा के परिजनों को 10 लाख के बॉन्ड पर मिली जमानत
सायबा मेडा ने निभाया वचन
25796b03-21d
ये खबर भी पढ़िए... मुरैना के अंबाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, 1 की मौत
समाज में बदलाव संभव
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में बलि के लिए निकले थे चार, खुद हो गए मौत का शिकार, बच गया बकरा
ये खबर भी पढ़िए... PM Modi in Ashoknagar: पीएम बोले- संस्कृति से कटना नहीं, उसे संभालना है
झाबुआ पुलिस का सामाजिक इनोवेशन
✅कार्यशैली: विवाह में SP की उपस्थिति और समाज को प्रेरणा
✅लाभ: सादगीपूर्ण विवाह को सामाजिक मान्यता
✅सम्मान: प्रशस्ति पत्र से नवविवाहित जोड़े को सम्मानित किया जाता है
✅संदेश: परंपरा और सरलता को अपनाएं, दिखावे से बचें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari