बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का आकस्मिक निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Sanjay Gupta | Published:
Share
narendra Saluja
narendra Saluja

मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता और नेता नरेंद्र सलूजा का आज इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक और समाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

MP NEWS: बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन हो गया है। निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वह दो दिन से सीहोर में एक रिसोर्ट में गुरमीत टूटेजा की बेटी की शादी में थे। बुधवार सुबह वह सीहोर में थे तो वहां तबीयत खराब हुई। साथ में कांग्रेस के शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा में थे। तभी सभी ने कहा कि आप दिखवा लो। लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। सीहोर से ही उन्होंने एसिडिटी की गोली बुलवाई और खा ली। इसके बाद फिर वह इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर वह इंदौर आए। यहां भी सभी ने कहा कि जुपिटर अस्पताल में दिखवा लो। लेकिन वह बोले घर चलेंगे।

57838d0a-5fe
57838d0a-5fe


b5f422b9-da2
b5f422b9-da2


आधे घंटे में बेहोश हो गए

इसके बाद वह घर पहुंचे ही थे कि थोड़ी देर में चक्कर आया और बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें पास में खंडवा रोड स्थित गौरव अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से राजनीतिक दलों के साथ ही सिख समाज दुखी है

ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का लिया फैसला, मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश IPS सीनियरिटी लिस्ट में बदलाव, मऊगंज SP दिलीप सोनी को 9 साल पुरानी सीनियरिटी का तोहफा

ये खबर भी पढ़िए... एमपी की कांग्रेस नेत्रियों को आ रहे फेक कॉल्स, की अभद्र बात, पार्टी ने जारी किया अलर्ट!

कमलनाथ के करीबी थे बाद में बीजेपी में गए

सलूजा काफी सौम्य व्यक्ति के रूप में पहचान रखते थे। कमलनाथ सरकार के समय वह कमलनाथ के काफी करीबी थे। लेकिन फिर दूरियां बढ़ने के बाद वह बीजेपी में चले गए और तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी रहे और साथ ही पूरे बीजेपी नेताओं से अच्छे संबंध हो गए। वह अपने टिव्ट के लिए काफी ख्यात रहे और अक्सर इन टिव्ट में वह कांग्रेस और उनके नेताओं पर चुटकियां लिया करते थे और बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर सधी और सटीक बात रखते थे।

ये खबर भी पढ़िए... ED इंदौर ने शराब ठेकेदारों पर छापे में 7.44 करोड़ रुपए जब्त किए, 71 लाख और बैंक लॉकर फ्रीज

सलूजा का शव जुपिटर अस्पताल में

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रहे नरेंद्र सलूजा का शव फिलहाल विशेष जुपिटर अस्पताल में रखवाया गया है। बेटी अमेरिका में है । संभवतः उनके आने के बाद अंतिम संस्कार रीजनल पार्क मुक्तिधाम में होगा।





Tags:
  • MP News
  • कमलनाथ
  • शिवराज सिंह चौहान
  • बीजेपी
  • नरेंद्र सलूजा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर