भोपाल में अस्थायी कर्मचारियों की महाक्रांति रैली आज, इन मुद्दों पर उठेगी आवाज
Amresh Kushwaha | Published:
temporary-employees-protest-bhopal
भोपाल के अंबेडकर पार्क में रविवार को अस्थायी कर्मचारियों की महाक्रांति रैली का आयोजन किया गया है। इसमें कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी।
भोपाल के अंबेडकर पार्क में आज 12 अक्टूबर को नजारा बदला-बदला सा होगा। प्रदेश के हर कोने से आए अस्थायी कर्मचारी, बैंक मित्र, पंचायत चौकीदार, राजस्व सर्वेयर, पंप ऑपरेटर और अंशकालिक कर्मचारी यहां अपनी आवाज बुलंद करने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: अस्पताल में ऑपरेशन के टेबल पर थे मरीज, बत्ती गुल होने के बाद जनरेटर भी नहीं हुआ चालू
आल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थायी, अंशकालिक, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले यह रैली हो रही है। मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक जाति, वर्ग या विभाग की नहीं, बल्कि उनके लिए है जो प्रदेश की शासन व्यवस्था को अपने कंधे पर चलाते हैं, लेकिन अधिकारों से वंचित रहते हैं।
मोर्चा की एक ही मांग है- सरकार वादों की लकीर मत खींचो, अब अधिकारों की गारंटी दो।
ये खबर भी पढ़िए...गौरव गृह निर्माण सोसाइटी मामलाः भोपाल क्रेडाई अध्यक्ष मनोज सिंह मीक समेत 7 लोगों पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर
रैली के मंच से पांच प्रमुख मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। जो इस प्रकार हैं-
राज्य के कई जिलों से कर्मचारी सुबह से ही भोपाल का रुख कर चुके हैं। इस आयोजन में प्रमुख कर्मचारी नेता रजत शर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, राजभान रावत, उमाशंकर पाठक, मनोज उईके, डॉ. अमित सिंह और शिवेंद्र पांडे मौजूद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार
मोर्चा के मुख्य संयोजक वासुदेव शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त 2025 के अपने ऐतिहासिक फैसले (सिविल अपील क्रमांक 8558/2018) में स्पष्ट कहा था कि लंबे समय तक कम वेतन पर अस्थायी, संविदा या आउटसोर्स कर्मियों से काम लेना श्रमिक शोषण है। अदालत ने यह भी माना कि समान काम के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा इन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इसी फैसले के बाद संयुक्त मोर्चा को लगता है कि उन्हें न्याय की नई रोशनी मिली है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी बीजेपी: नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची
अस्थायी कर्मचारियों का आरोप साफ है- पिछले दो दशक से प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियां लगभग बंद पड़ी हैं। जो भी जिम्मेदारियां विभागों में हैं, वो सब इन्हीं संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे चल रही हैं। मोर्चा खुलकर कहता है- यह संविधान और श्रम कानूनों की खुली अवमानना है, अब बदलाव जरूरी है।
दो साल बाद मिली आंदोलन की इजाजत
कोरोना और प्रशासनिक सख्ती के बीच यह महाक्रांति रैली पिछले दो वर्षों से टलती रही है। संयुक्त मोर्चा के संयोजकों का कहना है कि लगातार अनुमति के लिए आवेदन किए गए, लेकिन पुलिस ने हर बार रुकावटें डालीं। आखिरकार 12 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन की मंजूरी मिली। यह विरोध प्रदर्शन आज लगभग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। पिछली बार इसी तरह का बड़ा प्रदर्शन साल 2023 में हुआ था। इसमें हजारों कर्मचारी सड़क पर उतरे थे।
मंच पर साझा संघर्ष और नई उम्मीद
मोर्चा की एक ही मांग है- सरकार वादों की लकीर मत खींचो, अब अधिकारों की गारंटी दो।
अस्थायी कर्मचारियों की महाक्रांति रैली को एक नजर में समझें...
|
इन मुद्दों पर उठेगी आवाज
- सभी अस्थायी, आउटसोर्स, अंशकालीन और संविदा कर्मचारियों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।
- समान कार्य के लिए समान वेतन नीति हो, या कम-से-कम 21 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए।
- ठेका प्रथा, कंपनी राज और अस्थायी रोजगार को खत्म किया जाए।
- बैंक मित्रों की सीधे बैंक से नियुक्ति और नियमित वेतन पक्का किया जाए।
- राजस्व सर्वेयरों को स्थायी सेवा का दर्जा मिले और उचित वेतन तय हो।
सुबह से ही कर्मचारी आने लगे भोपाल
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, संविधान का सम्मान: वासुदेव शर्मा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी बीजेपी: नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची
20 साल से बंद हैं नियमित भर्तियां
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
By CHAKRESH
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
By VINAY VERMA
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
By Jageshwar Prasad
शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के
By Neel Tiwari
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी
By VINAY VERMA